फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Abhishek with Panchamrit of Kripalu Maharaj with welcome on his birthday

जन्मदिवस पर स्वागत के साथ कृपालु महराज का पंचामृत से हुआ अभिषेक

Tue, 11 Oct 2022 12:11 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Abhishek with Panchamrit of Kripalu Maharaj with welcome on his birthday
भक्तिधाम मनगढ़ में रविवार की रात कृपालुजी महाराज की प्रतिमा का अभिषेक करतीं गुरु दीदियां। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
भक्तिधाम मनगढ़ में कृपालु महाराज का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया। रात में उनके आगमन की बेला के बाद से ही जोरदार संकीर्तन चलता रहा। इसके साथ ही उनके जीवन पर केंद्रित लीला दूसरे दिन भी चलती रही। रविवार की शाम महाआरती की गई। इस दौरान मंदिर की शोभा निराली रही।
विज्ञापन

कृपालु महाराज का 100वां जन्मदिवस पूरे भक्तिधाम मनगढ़ ने महाउत्सव के रूप में मनाया। रात में मंदिर में कृपालु महाराज के जीवन पर आधारित लीलाएं रविवार रात को भी दिखाईं गईं। सोमवार की भोर में उनका पंचमहामृत से अभिषेक किया गया। इसके साथ ही उन्हें भोग लगाया गया। तीनों गुरु दीदियों ने मंदिर परिसर में केक काटा और श्रद्धालुओं में प्रसाद बाटा गया।
विज्ञापन

मनमोहक धुन पर श्रद्धालु पूरे दिन झूमते रहे। रविवार की रात में महाआरती की गई। इस दौरान मंदिर में मौजूद हर व्यक्ति के हाथ में आरती की थाली रही। सभी ने पूरी श्रद्धा के साथ आरती की। इस दौरान मंदिर में लाइटों का ऐसा संगम दिखा कि हर कोई चमत्कृत रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed