{"_id":"65202f72764f3f43eb0949b4","slug":"aap-workers-staged-a-protest-for-the-release-of-the-mp-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-5463-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सांसद की रिहाई के लिए आप कार्यकर्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सांसद की रिहाई के लिए आप कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
Fri, 06 Oct 2023 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 06 Oct 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार स्थित जिला कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सांसद की जल्द रिहाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार ईडी को हथियार बनाकर हमें डराने का काम कर रही है। इस अवसर पर भाष्कर तिवारी, इकलाख, राहुल यादव, चंदन सिंह, मो. कैफ, राजाराम यादव, शशिधर त्रिपाठी, बबलू गौतम, शैलेश शुक्ला, मो. शफीक, मनोज सिंह, मजहर अली, देवीदीन गौतम, रामनयन वर्मा, सुशांत पांडेय और वैभव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन