फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   aadhar card

आधार से लिंकअप होने वालों को 208 रुपये में सिलेंडर

Sat, 03 Jan 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 03 Jan 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
aadhar card
आधार कार्ड से लिंकअप होने वाले ग्राहकों को मात्र 208 रुपये में पहला गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। भारत सरकार ने उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना प्रारंभ की है। इधर बैंकों में 28 हजार ग्राहकों के फार्म डंप पड़े हैं। इन फार्मों की फीडिंग होते ही ग्राहकों को आनलाइन सब्सिडी की राशि मिलने लगेगी। गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी की राशि सीधे खाते में देने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर एलपीजी (डीबीटीएल) योजना प्रारंभ की गई है। इंडियन ऑयल के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में लगभग दो लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। इनमें से चालीस हजार ग्राहक  ऐसे हैं जिन्होंने एजेंसियों से पूरित फार्म और आधार कार्ड संबंधित बैंकों में जमा कर दिया है।
विज्ञापन


बैंक कर्मियों की उदासीनता का आलम यह रहा कि अभी तक मात्र 12 हजार आधार कार्ड धारकों को लिंकअप किया गया है। लगभग 28 हजार फार्म बैंकों के पास फीडिंग के लिए रखा हुआ है। इन फार्मों के फीड होते ही ग्राहकों को आनलाइन नकद सब्सिडी का लाभ मिलने लगेगा। भारत सरकार ने आधार कार्ड से जुड़ने वाले उपभोक्ताओं को पहला गैस सिलेंडर 208 रुपये दे रही है। इंडियन आयल के एरिया मैनेजर प्रभात सिंह ने बताया कि आनलाइन फीडिंग होने के बाद गैस की बुकिंग कराने वाले ग्राहकों के खाते में 568 रुपये सब्सिडी भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड से नहीं जुड़ने वालों को वर्तमान में सब्सिडी वाला 439 रुपये और नॉन सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 776 रुपये में दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed