{"_id":"dea5e9f7ec01767bf21f2ffcf65d93af","slug":"aadhar-card-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड के लिए दूसरे दिन भी हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड के लिए दूसरे दिन भी हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 29 Dec 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में आधार कार्ड बनवाने के लिए सोमवार को भी हंगामा हुआ। बवाल कर रहे लोगों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस के पहरे में लोगों को फार्म वितरित किया गया। पुलिस लाइन में सोमवार को दूसरे दिन आधार कार्ड बनाने के लिए कैम्प में कर्मचारी पहुंचे। इसके पहले ही भारी संख्या में लोगों की भीड़ आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंच गई थी। आधार कार्ड का फार्म लेने के लिए पुलिसकर्मी छीनाझपटी करने लगे।
इससे फिर हंगामा होने लगा। बवाल की खबर पर चौकी प्रभारी भंगवा, सिविल लाइन दलबल के साथ पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। लोगों का आरोप था कि लाइन में लगे लोगों की परवाह किए बिना सिपाही फार्म जबरिया ले रहे थे। इसके बाद पुलिस के पहरे में लोगों को फार्म वितरित किया गया।