{"_id":"6802967bee2adb6b770c60d0","slug":"a-young-man-who-went-to-defecate-died-by-drowning-in-a-canal-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1006-138162-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: शौच करने गए युवक की नहर में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: शौच करने गए युवक की नहर में डूबने से मौत
विज्ञापन
रानीगंज के सुल्तानपुर बाजार निवासी युवक की शौच के दौरान नहर में डूबने से मौत हो गई। नहर का फाटक बंद करने के बाद शव की तलाश शुरू की गई। पांच घंटे की खोजबीन के बाद शव को नहर से बाहर निकाला गया। सुबह 11:30 बजे हुई घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया।
राम प्रसाद यादव का बेटा सूर्यकमार इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। शुक्रवार की सुबह शौच के दौरान शारदा सहायक नहर में उसके गिरने की सूचना पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी सूचना पर पहुंची लेकिन शव नहीं मिल सका। नहर के फाटक को बंद करके करीब पांच घंटे की तलाश के बाद शव को बाहर निकाला गया।
ग्रामीणों के मुताबिक, शौच के दौरान पैर फिसलने से वह नहर के गहरे पानी में डूब गया। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि वह शराब का आदी था। नशे की हालत में वह नहर में नहाने चला गया था। मृतक के दो बेटियां सोनाक्षी (13) व रोशनी (6) हैं। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है।