{"_id":"656c7241fe70797cd400b2c7","slug":"a-young-man-who-climbed-the-electric-pole-of-railway-died-due-to-electric-shock-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : रेलवे के विद्युत पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत, पुलिस ने पहुंचकर की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : रेलवे के विद्युत पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत, पुलिस ने पहुंचकर की छानबीन
Sun, 03 Dec 2023 05:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 03 Dec 2023 05:49 PM IST
सार
कृष्ण कुमार वर्मा प्लंबरिंग का काम करते हैं। उनके तीन बेटे हैं। छोटा बेटा राकेश कुमार वर्मा (30) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। करीब दस साल से प्रयागराज से इलाज चल रहा था। अक्सर वह घर से भागता रहता था।
विज्ञापन
अंतू थाने के उमरी रेलवे लाइन बिजली के पोल पर चढ़ने से युवक की मौत के बाद जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अंतू थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। शनिवार रात को वह रेलवे लाइन के विद्युत के पोल पर चढ़ गया। इस दौरान करंट की चपेट में आने से उसका शरीर पूरी तरह से झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर अंतू पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
कृष्ण कुमार वर्मा प्लंबरिंग का काम करते हैं। उनके तीन बेटे हैं। छोटा बेटा राकेश कुमार वर्मा (30) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। करीब दस साल से प्रयागराज से इलाज चल रहा था। अक्सर वह घर से भागता रहता था। शनिवार की रात कृष्ण कुमार अपने बेटे राकेश के साथ लेटे थे। भोर में चार बजे अचानक वह उठकर घर से निकल गया।
विज्ञापन
घर से कुछ दूरी पर अंतू और उमरी रेलवे लाइन के बीच पूर्वी रेलवे फाटक के पूर्व कुछ दूर पर लगे विद्युत पोल पर चढ़ गया। करंट लगने से झुलकर नीचे गिर गया। झुलसने के बाद वह कुछ दूर तक भागते हुए जमीन पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह आसपास के गांव के लोग टहलने निकले तो नग्न अवस्था में पड़़े युवक के शव को देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर परिजन भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पोल पर जले पडे़ कपड़े को टीम ने नमूने के तौर पर अपने पास रख लिया। अंतू पुलिस ने शव का पंचनामा करके कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल है।