फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A young man who came to marry a girl of non-religion was beaten up

Pratapgarh : गैर धर्म की युवती को लेकर कोर्ट मैरिज करने पहुंचे युवक को पीटा, हंगामा

Sat, 04 Mar 2023 01:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 01:29 AM IST
सार

गैर धर्म की युवती का अपहरण कर कोर्ट मैरिज करने पहुंचे युवक को वकीलों ने एडीएम कोर्ट के पास ही पीटकर खदेड़ दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को लेकर महिला थाने पहुंच गई।

विज्ञापन
A young man who came to marry a girl of non-religion was beaten up
कोर्ट मैरिज की - फोटो : social media

विस्तार

गैर धर्म की युवती का अपहरण कर कोर्ट मैरिज करने पहुंचे युवक को वकीलों ने एडीएम कोर्ट के पास ही पीटकर खदेड़ दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को लेकर महिला थाने पहुंच गई। युवती की गुमशुदगी दर्ज करने वाली छत्तीसगढ़ पुलिस अब जांच के बाद उसे वापस ले जाने के लिए जनपद आ रही है।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ प्रांत के चिंदारी बड़ी बाजार मोहल्ले में रहने वाली 29 वर्षीया युवती पिछली 27 फरवरी को घर से लापता हुई थी तो परिजनों में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवती की खोजबीन करते हुए उसका भाई शुक्रवार को शहर पहुंचा था। कचहरी में एडीएम की कोर्ट में इसी युवती से गैर धर्म का रानीगंज का युवक कोर्ट मैरिज करने पहुंचा था।

विज्ञापन

मामले की जानकारी के बाद दोनों के आवेदन जैसे ही कोर्ट के पहुंचे, मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट होने से एडीएम कोर्ट के बाहर अफरा-तफरी मच गई। तमाशबीनों का मजमा लगने की सूचना पर पहुंचे सिविल लाइंस पुलिस चौकी प्रभारी युवती को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को महिला थाने पहुंचाने के बाद पुलिस की ओर से छत्तीसगढ़ पुलिस से संपर्क कर उसे वापस उसके घर भिजवाने की पहल हुई। सीओ सिटी सुबोध गौतम ने बताया कि महिला के परिजनों को सूचना दी गई। चूंकि युवती की गुमशुदगी दर्ज है। इसलिए वहां की पुलिस भी आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed