फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A young man fishing drowned in the river

Pratapgarh News: मछली पकड़ रहा युवक नदी में डूबा

Fri, 08 Sep 2023 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 08 Sep 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
A young man fishing drowned in the river
नगर कोतवाली के करौंदी घाट पर सई नदी में युवक के डूबने के बाद जुटी भीड़। संवाद
सई नदी में मछली के दौरान युवक गहरे पानी में समा गया। काफी खोजबीन के बाद भी डूबे युवक का पता नहीं चला। खबर मिलने पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों के साथ पीएसी की टीम भी नदी में डूबे युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के चकबनतोड़ निवासी रामपाल सिंह मजदूरी करता है। उसका बड़ा बेटा शिवम सिंह(18) मजदूरी कर गृहस्थी चलाने में पिता की मदद करता था। वह सई नदी में मछली पकड़ने का महारथी माना जाता था। बुधवार की रात करीब आठ बजे वह मछली पकड़ने करौंदी घाट पर गया था। कुछ दूरी पर दूसरे लोग भी मछली पकड़ रहे थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मछली पकड़ने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में समा गया। नदी के किनारे उसके कपड़े, चप्पल और बोरी रखी थी। काफी देर बाद परिजन उसे खोजते हुए नदी के किनारे पहुंचे। कपड़े व चप्पल देख नदी में डूबने की परिजन आशंका जताने लगे। परिजनों ने बताया कि शिवम को मिर्गी का दौरा भी पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय गोताखोरों की मदद से रात में ही उसकी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। रोते-बिलखते परिजन रो-रोकर मदद की गुहार लगाते रहे। सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह सिविल लाइन पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। दोपहर बाद पीएसी की टीम मौके पर पहुंची।

पीएसी के जवानों ने नदी में कांटा लगाकर तलाश की, लेकिन मायूसी हाथ लगी। मृतक दो भाई व एक बहन हैं। उसकी मां कुसुम, छोटे भाई शुभम व बहन नदी के किनारे घाट पर रोते-बिलखते रहे। घाट पर लोगों की भीड़ भी जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed