फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A young man drowned in the Sai River to save his psychotic brother

मनोरोगी भाई को बचाने में सई नदी में डूब गया युवक

Thu, 08 Oct 2020 12:31 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
A young man drowned in the Sai River to save his psychotic brother
नगर कोतवाली के चकबनतोड़ गांव में डूबने से बचने पर नदी के बीच टीले पर बैठा मृतक का भाई आशीष। - फोटो : PRATAPGARH
नगर कोतवाली के पूरे ओझा गांव के पास मनोरोगी भाई को बचाने के चक्कर में एक युवक सई नदी में डूब गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस उसकी तलाश के लिए स्थानीय गोताखारों को लेकर आई, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के सगरा गांव निवासी अनंत प्रसाद मिश्र (26) पुत्र हरिओम का बड़ा भाई आशीष मनोरोगी है। बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे परिजनों से हुई कहासुनी के बाद आशीष घर से नाराज होकर चला गया। इसकी जानकारी होने पर अनंत भी उसके पीछे-पीछे लगा रहा। घर से कुछ दूर पूरे ओझा गांव के पास आशीष ने सई नदी में छलांग दी। गहरे पानी में जाने के कारण वह डूबने लगा। यह देख अनंत उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया। उसने आशीष को तो बचा लिया, लेकिन खुद नदी में डूब गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी आ गई। स्थानीय गोताखोर काफी देर नदी में उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

तैरना नहीं जानता था अनंत
नदी में डूबे सगरा निवासी अनंत को तैरना नहीं आता था। भाई आशीष को बचाने के चक्कर वह नदी में डूब गया। उसकी मौत से परिजनों का बुरा हाल रहा।
माता-पिता और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल
नदी में समाए अनंत के माता-पिता के साथ उसकी पत्नी और दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। बड़े भाई की जान बचाने के चक्कर में डूबे अनंत का एक बेटा और एक बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले डॉक्टर
कोहड़ौर। स्थनीय सीएचसी में औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ को दो डॉक्टर अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने बताया कि डॉक्टर चेतना सिंह और डॉक्टर अरुण गुप्ता निरीक्षण में अनुपस्थित मिले। उनसे जवाब मांगा गया है।

नगर कोतवाली के चकबनतोड़ गांव के सई नदी में युवक के डूबने के बाद जुटी भीड़।

नगर कोतवाली के चकबनतोड़ गांव के सई नदी में युवक के डूबने के बाद जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed