{"_id":"696fc43bea92dd0f810d04f4","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-vehicle-while-crossing-the-road-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-157396-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से मिठाई की दुकान पर काम करने वाले युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। आसपास लगे सीसीटीवी की सहायता से पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।
लीलापुर थाना क्षेत्र के बासूपुर पौड़िया निवासी रजवंत जोशी (25) पुत्र अशोक जोशी हंडौर चौराहे पर स्थित एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे वह किसी काम से दुकान के सामने स्थित लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पार कर रहा था। इसी बीच रायबरेली की ओर से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत लालगंज ट्रामा सेंटर ले जाया गया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर लीलापुर थानाध्यक्ष मनोज पांडेय पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। लीलापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।