{"_id":"64bfee8d88c4913d010d2b34","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-2113-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: घरेलू कलह से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: घरेलू कलह से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Tue, 25 Jul 2023 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 25 Jul 2023 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू थाना क्षेत्र के आशापुर भाटन की घटना, एक माह पहले पत्नी ने भी खाया था जहरीला पदार्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
गड़वारा। घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी, जिससे घर में कोहराम मच गया। एक माह पहले पत्नी ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की थी।
अंतू क्षेत्र के आशापुर भाटन निवासी रिंकू वर्मा मजदूर था। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार की शाम वह शराब के नशे में घर पहुंचा। उसकी दशा देख पत्नी तारा देवी और माता-पिता डांटने लगे। इससे नाराज रिंकू पत्नी, व मां-बाप को पीटने लगा। पड़ोसियों के हस्तक्षेप पर सभी शांत हुए। इसके बाद सभी घर के भीतर सोने चले गए। आधी रात को रिंकू घर से बाहर निकला और मकान के पीछे बने छप्पर में फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह परिजनो ने रिंकू का शव छप्पर से लटकते देखा तो चीख पड़े। उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले तारा देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। तारा ने भी कुछ दिनों पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के बाद वह ठीक हो गई थी।