फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   a women hanged in suspected conditions

संदिग्ध दशा में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

Sat, 25 Apr 2020 11:16 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
a women hanged in suspected conditions
संदिग्ध दशा में विवाहिता का शव फांसी पर लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके मायके में सूचना दी। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता की मां ने दहेज में बुलेट व एक लाख रुपये के न मिलने पर पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के रैयापुर गांव निवासी बलवन पुत्र नोखेलाल सरोज की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व संग्रामगढ़ के चौरंग गांव निवासी हीरालाल सरोज की पुत्री अर्चना से हुआ था। शनिवार की सुबह अर्चना (28) का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सुबह जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। इसके बाद उसके शव को फांसी के फंदे से उतारा गया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। इसके बाद महिला के मायके के लोगों को सूचना दी गई। उनके पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर महिला की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर पति बलवन पुत्र नोखेलाल, बलवन की बड़ी बहन, उसकी छोटी बहन पप्पी उर्फ अंजली, चाची पुनहिन के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed