{"_id":"8c0ae86c5e351f6ffc256d6dc454f9e0","slug":"a-victory-for-the-team-had-to-work-hard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के लिए टीम ए को करनी पड़ी मशक्कत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के लिए टीम ए को करनी पड़ी मशक्कत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 30 Aug 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जन्म दिन पर जिला स्टेडियम में शनिवार को हॉकी प्रतियोगिता हुई। स्टेडियम की ए टीम ने बी टीम को 3-2 से पराजित किया। विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी रवीन्द्र यादव ने पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया।
प्रतियोगिता में स्टेडियम की ए टीम में मो. आरिश, युवराज वर्मा, मृत्युंजय सिंह, हनुमतेश शर्मा, राहुल वर्मा, सूरज गुप्ता, शाहिद, आदित्य, प्रियांशु, वासर, सपना, अमीसा, प्रशांत, प्रदीप और बी टीम के खिलाड़ी सुफियान, रोहन, अयान, विमल, आशित, प्रिंस, दीपक, इब्राहिम, अभिषेक, जैनब, कीर्ति, वृप्ति, योगिता, शुमन, अभिषेक में रोमांचक मैच हुआ।
जीत के लिए दोनों टीमें उमस भरी गर्मी में जूझती रहीं। टीम बी पर जीत दर्ज करने के लिए टीम ए को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानों ए टीम को रौंदते हुए बी टीम के खिलाड़ी बाजी मार जाएंगे। मगर अचानक खेल का रुख बदला और ए टीम बी के खिलाड़ियों पर हावी हो गई। अंत में ए टीम ने बी को 3-2 से पराजित कर जीत हासिल की। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता चिंतामणि पांडेय, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, रविशंकर त्रिपाठी, सूबेदार, संतोष यादव आदि रहे।