फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A procession with DJ and flower showers was taken out on Buddha Purnima.

Pratapgarh News: बुद्ध पूर्णिमा पर डीजे संग निकाली शोभायात्रा, पुष्पवर्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
A procession with DJ and flower showers was taken out on Buddha Purnima.
बुद्ध पू​​र्णिमा पर गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्
बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार को अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में शहर के आंबेडकर चौराहे से शहर में शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा व सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि भगवान बुद्ध का ज्ञान और उनकी बातें आज भी प्रासंगिक हैं। आज ही उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई तथा उन्होंने अपना शरीर त्यागा था।
विज्ञापन

शोभायात्रा ने आंबेडकर चौराहे से राजापाल चौराहा, श्रीराम तिराहा, भरत चौक, सदर बाजार होते हुए चिलबिला सुगतानंद बुद्ध विहार पहुंचकर विराम लिया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। संयोजकत्व महासभा के आलोक कुशवाहा ने किया। इस मौके पर सुनील मौर्य, प्रमोद कुमार मौर्य, अजीत मौर्य, लीलावती कनौजिया, गरिमा मौर्य, अरुण कुमार मौर्य, घनश्याम मौर्य, विनय शुक्ला, आलोक मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्ध विहार में दीपदान व संगोष्ठी
त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा को चिलबिला के सुगतानंद बुद्ध विहार में बौद्ध उपासकों व अनुयायियों ने श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया। समन्वय सेवा संस्थान के तत्वावधान में बोधिपूजा, संघदान, दीपदान व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बौद्ध धर्म गुरुओं एवं बुद्धजीवियों ने प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ के सदस्य देव आनंद थेरो ने कहा कि मैत्री ही संपूर्ण धम्म है। बुद्ध विहार स्थित बोधि वृक्ष की पूजन किया गया। उपासिका दीपशिखा व दिनेश सरोज ने बुद्ध वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उद्घाटन राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने किया। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि उपासक संघ आदर्श प्रस्तुत कर समाज को दिशा देने का कार्य कर रहा है। अध्यक्षता आचार्य डॉ. शिव मूर्तिलाल मौर्य ने की। धम्म ध्वजारोहण डॉ. दयाराम मौर्य रत्न एवं राम अचल मौर्य ने संयुक्त रूप से किया। विशिष्ठ अतिथि मुकेश आनंद व महामंत्री मनीष रंजन ने संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए। संचालन राकेश कन्नौजिया ने किया। वहीं, आंबेडकर चौराहे पर खीर वितरण किया गया। जिलेभर में जगह-जगह अन्य कार्यक्रम भी हुए। लीलापुर चौराहे पर राहगीरों को खीर व शरबत का वितरण किया गया।

बुद्ध पूर्णिमा पर गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्

बुद्ध पूर्णिमा पर गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्

बुद्ध पूर्णिमा पर गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्

बुद्ध पूर्णिमा पर गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्

बुद्ध पूर्णिमा पर गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्

बुद्ध पूर्णिमा पर गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed