फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A one-room Panchayat election office, staff work amid falling plaster

Pratapgarh News: एक कमरे का पंचायत चुनाव कार्यालय, गिरते प्लास्टर के बीच काम करते हैं कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
A one-room Panchayat election office, staff work amid falling plaster
जनपद के 1148 ग्राम पंचायतों में अप्रैल-मई 2026 में प्रस्तावित पंचायत चुनाव कराने वालों की जिंदगी पर खतरा मंडरा रहा है। जब वह सुरक्षित नहीं रहेंगे तो पंचायत चुनाव कैसे सकुशल संपन्न कराएंगे। छोटे से जर्जर कार्यालय भवन के भीतर जिंदगी दांव पर लगाकर अधिकारी व कर्मचारी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल कचहरी परिसर स्थित नगर निकाय व पंचायत चुनाव कार्यालय का कमरा बहुत छोटा है। जहां संसाधन व फाइलों के ढेर के बीच कर्मचारियों का बैठकर काम करना दूभर हो जाता है। कार्यालय का जर्जर भवन कभी भी जमींदोज हो सकता है। कार्यालय की छत की ईंट व प्लास्टर अक्सर गिरते रहते हैं। इससे सरिया भी साफ दिख रही है।
विज्ञापन

कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। एक कमरे में संचालित कार्यालय में सहायक निर्वाचन अधिकारी व कर्मचारी संग ऑपरेटर एक साथ फाइलों के ढेर व उपकरण के बीच बैठते हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि जर्जर कार्यालय में किसी तरह काम किया जा रहा है। अधिकारियों को भी पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात में भर जाता है पानी, निकलते हैं सांप-बिच्छू
बरसात में कार्यालय में पानी भर जाता है। वहां से सांप व बिच्छू निकलते हैं। ऐसे में भी कर्मचारियों को डर सताता रहता है।
कर्मचारियों की बनी है कमी
नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव कार्यालय में कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। एक सहायक निर्वाचन अधिकारी, चार की जगह दो लिपिक काम कर रहे हैं। कार्यालय में एक भी चतुर्थश्रेणी कर्मचारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed