{"_id":"5d73feef8ebc3e015105ade6","slug":"a-lady-got-the-key-of-his-home-pratapgarh-news-ald2542830197","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास की चाभी पाते ही सीएम के पैर पर गिर पड़ी प्रेमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास की चाभी पाते ही सीएम के पैर पर गिर पड़ी प्रेमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास की चाभी पाते ही सीएम के पैर पर गिर पड़ी प्रेमा
सीएम के हाथों प्रशस्ति पत्र पाने की हसरत रह गई अधूरी
मुख्यमंत्री ने 13 लाभार्थियों को अपने हाथों से दिया स्वीकृत पत्र
प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री के हाथों प्रेमा देवी आवास की चाभी पाते ही उनके पैरों पर गिर पड़ी। हालांकि सीएम पैर छूने से मना किया, फिर क्या था, मंच पर मौजूद मंत्री और विधायक लाभार्थियों को पैर छूने से मना करते रहे। मुख्यमंत्री ने 13 लाभार्थियों को अपने हाथों से आवास की चाभी और स्वीकृत पत्र दिया, जबकि 12 लाभार्थियों को मंच से वापस कर दिया गया।
शहर के जीआईसी में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ग्रामीण इलाके के लाभार्थियों को बुलाया गया था। प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास के साथ ही प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के दो-दो लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपा। मंगरौरा विकास खंड के चंदौका गांव की निवासी प्रेमा देवी को मुख्यमंत्री ने जैसे ही प्रधानमंत्री आवास की चाभी और प्रमाणपत्र सौंपा, वह सीएम के पैरों पर गिर पड़ी। हालांकि बगल में खड़े कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने उठाया और बगल में खड़ी लाभार्थियों को पैर नहीं छूने को कहा। मुख्यमंत्री के हाथों एथेलेटिक्स में नाम कमाने वाली खुशबू गुप्ता, क्रिकेट में आकाश भट्ट और तलवारबाजी में लवली मिश्रा को प्रशस्ति पत्र मिलना था। मगर मुख्यमंत्री ने 13 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देने के बाद मंत्रियों से बाद में देने को कहा। इससे सुबह से बैठे खिलाड़ियों को मायूस होना पड़ा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोदी सिंह, प्रभारी मंत्री डॉ. नीलकंठ त्रिपाठी, सांसद विनोद सोनकर, संगमलाल गुप्ता, विधायक धीरज ओझा, जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, हरिप्रताप सिंह, केके सिंह, प्रेमलता सिंह, अशोक मिश्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इन लाभार्थियों को सीएम के हाथों मिला स्वीकृति पत्र
प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के लाभार्थियों में मंगरौरा ब्लाक के चंदौका गांव निवासिनी प्रेमा देवी, मीरा देवी,लालगंज ब्लाक के खजुरी गांव की धर्मा देवी, शांती देवी, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी संडवा चंद्रिका के दांदूपुर दौलत की मंजू देवी, अंजू देवी, रामपुर संग्रामगढ़ के ढिगौंसी की रेनू देवी और संगीता देवी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूहों को ऋण स्वीकृति का मॉडल चेक प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत दहिलामऊ वार्ड के शंभूनाथ और पड़ाव वार्ड की मंजू देवी को स्वीकृति पत्र और चाभी प्रदान की गई।
विज्ञापन
सीएम योगी के हाथों प्रशस्ति पत्र मिलने से चूके लाभार्थी
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत बेलखरनाथधाम के प्रेमधरपट्टी निवासी रमेश चंद्र गौड़ और संजीव कुमार, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत शहर की नजमुन निशा और सुषमा देवी, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत कंधई हनुमानगंज की अफसानाबानो, मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत पट्टी टाउन एरिया की दुपत्ती देवी, पूर्व माध्यमिक स्कूल मरुआन की शिक्षिका रश्मि मिश्रा, इसी स्कूल का छात्र विनीत पाल, नैंसी यादव, खिलाड़ी खुशबू गुप्ता, क्रि केटर आकाश भट्ट, तलवारबाजी में लवली मिश्रा को प्रशस्ति पत्र मिलना था। मगर समय कम होने के कारण उन्हें यह मौका नहीं मिला।
काली शर्ट पहनकर पहुंचीं खुशबू हुईं बाहर
चीन में गोल्ड जीतकर आने वालीं खुशबू गुप्ता सीएम के कार्यक्रम से उस समय बाहर कर दी गईं, जब वह काली शर्ट पहनकर कार्यक्रम स्थल पर जा रही थीं। पुलिस ने उन्हें रोका तो खुशबू ने बताया कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होना है। यह सुनकर पुलिस और गुस्से में आई, फौरन वापस कर दिया। यही नहीं काला गमझा और काली शर्ट पहनकर आने वालों को अंदर नहीं घुसने दिया गया।