फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   a lady did suicide in suspeted conditions

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 21 Jun 2020 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
a lady did suicide in suspeted conditions
a lady did suicide in suspeted conditions - फोटो : PRATAPGARH
घरेलू विवाद के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगा ली। इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के मायकेवालों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र की लखपेडा़ बाजार निवासी मुकेश कुमार सोनी पुत्र बिंदेश्वरी प्रसाद सोनी की पत्नी माधुरी सोनी (28) का शनिवार की दोपहर में घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली। परिजनों ने देखा तो उसका शव कमरे में छत के चुल्ले के सहारे फंदे से लटक रहा था। उसका शव किसी तरह नीचे उतारा गया। घटना के वक्त सास संपतिया, ससुर बिंदेश्वरी और पति मुकेश घर पर ही मौजूद थे। माधुरी की शादी को छह वर्ष हो चुके थे। उसकी दो बेटियां आराध्या (4) व माही (2) हैं। सूचना पर पहुंची संग्रामगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उधर, विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

a lady did suicide in suspeted conditions

a lady did suicide in suspeted conditions- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed