{"_id":"5f0377898ebc3ea07017f66c","slug":"a-gambling-house-was-running-in-the-house-of-former-mla-pratapgarh-news-ald28035715","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के घर में चल रहा था जुए का अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के घर में चल रहा था जुए का अड्डा
विज्ञापन
a gambling house was running in the house of former mla
- फोटो : PRATAPGARH
शहर के सिविल लाइन करनपुर में पूर्व विधायक के आवास से पकड़े गए 15 जुआरियों का पुलिस ने चालान भेज दिया। उनके पास से 2.96 लाख रुपये मिले थे। कोतवाली में रातभर जुआरियों को छुड़ाने के लिए लोगों का जमघट लगा रहा। हालांकि पुलिस किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी।
अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने कोतवाली में मीडिया से बात करते हुए बताया कि करनपुर में पूर्व विधायक स्व. जयराम यादव का आवास है।
जिसकी देखभाल अब बेटा गिरीश यादव करता है। रविवार की शाम उस मकान में जुआ खेलने की जानकारी मिली। जिसके बाद सीओ सिटी अभय पांडेय, नगर कोतवाल सुरेंद्र प्रसाद ने पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी की। मौके पर बड़ी संख्या में जुआ खेलने वाले लोगों को देख पुलिसकर्मियों को एहतियात के तौर पर असलहे तक निकालने पड़े। उनके पास से कुल 2.96,470 रुपये, 15 मोबाइल व ताश के पत्ते मौके बरामद हुए।
पकड़े गए अतुल सिंह पुत्र हरिवंश सिंह निवासी करनपुर, राहुल चौबे पुत्र श्यामशंकर निवासी बलीपुर, सारूफ पुत्र इस्लाम निवासी विवेक नगर, रोहित मिश्रा पुत्र लालचंद्र सदर बाजार, लवकुश सिंह पुत्र सुनील सिंह राजापुर, शकील अहमद पुत्र अब्दुल जलील निवासी पल्टन बाजार, शशिकांत शुक्ला पुत्र रमाशंकर शुक्ला निवासी मीराभवन, विनय सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी रंजीतपुर चिलबिला, अतुल खंडेलवाल पुत्र दीनदयाल निवासी जेल रोड तिराहा, सूरज पटेल पुत्र संतलाल निवासी बलीपुर , अफजल पुत्र सत्तार निवासी बेगमवार्ड, रमाशंकर यादव पुत्र घिराऊ यादव निवासी करनपुर नगर कोतवाली, अभिषेक मिश्रा पुत्र सतीश मिश्रा निवासी मदाफरपुर थाना कोहड़ौर विनय सिंह पुत्र कल्लू सिंह निवासी बबुई शिव थाना सोरांव प्रयागराज, मान बहादुर सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी बोहान थाना जरिया जनपद हमीरपुर का चालान भेजा जा रहा है। अतुल सिंह जुआ संचालक है। सभी के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली में अभी तक जुए की धरपकड़ में इतनी बरामदगी नहीं हुई थी। हालांकि न्यायालय से सभी को जमानत मिल गई। पकड़े गए लोगों में कई रईसजादे हैं।