फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A dead man was killed and hung from a tree

युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

Sat, 23 Nov 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
A dead man was killed and hung from a tree
घर से शाम को घूमने निकले युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। परिजन उसकी रातभर तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को उसका शव पेड़ से लटकते देख कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के धनवासा मनीराम का पुरवा निवासी वीरेंद्र उर्फ बच्चा यादव (38) पुत्र रामहरख गुरुवार गुरुवार की शाम निमंत्रण में शामिल होने के बाद घर आया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। बात करने के बाद वह घर से निकल पड़ा। परिजनों से बताया कि वह कुछ देर में लौट कर घर आ रहा है। काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

जिसके बाद परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार दोपहर घर से डेढ़ किलोमीटर दूर कमोली बीरभानपुर गांव के बाग में महुआ के पेड़ से उसका शव लटकता मिला। चरवाहों ने शव देखते ही शोर मचाया। जिसके बाद गांव के लोग पहुंच गए। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ देर में ही उसकी पहचान वीरेंद्र के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने परे परिजन रोते बिलखते पहुंचे। परिजन आरोप लगाने लगे कि कुछ लोगों ने उसे हत्या की धमकी दी थी। उन लोगों ने ही उसकी हत्या की है। मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ के बाद ग्रामीणों की मदद से उसका शव नीचे उतरवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों की मानें तो शव पर चोट के निशान थे। उसे पहले पीटा गया। फिर उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव पेड़ से लटका दिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

आशनाई में हत्या की आशंका जता रहे लोग
ग्रामीणों का कहना है कि वीरेंद्र की हत्या आशनाई के चलते हुई है। मृतक विवाहित होने के साथ ही एक बच्ची का पिता भी था। पत्नी पूनम छह माह की बच्ची के साथ मायके में है। धनवासा गांव के दो युवकों ने अवैध संबंध को लेकर ही उसकी हत्या करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed