{"_id":"5dc470c98ebc3e5b2508583b","slug":"a-bird-s-eye-view-at-the-kalankar-ghat-pratapgarh-news-ald2595806112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाकांकर घाट पर दिखा विहंगम नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाकांकर घाट पर दिखा विहंगम नजारा
विज्ञापन
कालाकांकर घाट पर आयोजित दीपदान कार्यक्रम में शामिल होने आए बच्चे।
- फोटो : PRATAPGARH
देवोत्थान एकादशी के उपलक्ष्य में कलाकांकर घाट पर कालाकांकर फाउंडेशन के तत्वावधान में गंगा आरती व दीपदान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पर्यटन व धर्मार्थ राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर व गंगा पूजन कर किया। इसके बाद मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया।
इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि काशी में अधिकतर घरों में गंगा का ही पानी पीया जाता है। उन्होंने गंगा के पानी की विशेषता बताते हुए कहा कि इसमें कभी कीड़े नहीं पड़ते। जन्म से लेकर मृत्यु तक गंगाजल का विशेष योगदान रहता है। उन्होंने कालाकांकर फाउंडेशन की अध्यक्ष रत्ना सिंह और उनके पुत्र भुवन्यू सिंह का कार्यक्रम में बुलाने के लिए धन्यवाद दिया।
इसके बाद गोरखपुर व अंबेडकरनगर से आई अनन्या व वंदना ने अपनी टीम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शाम को वाराणसी से आए पुरोहितों ने गंगा आरती की। इस दौरान अपार जनसमूह मौजूद रहा। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने दीप जलाकर दीपदान में सहभागिता की। देर शाम जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, सांसद विनोद सोनकर भी पहुंचे।
विज्ञापन
उनके साथ सिराथू विधायक शीतला प्रसाद, अभय प्रताप सिंह पप्पन, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन श्याम शुक्ला ने किया। रत्ना सिंह ने आभार जताया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, शिव प्रकाश मिश्र, सिंधुजा मिश्र, पवन गौतम, विनय सिंह, अनूप सिंह, मनीष सिंह, गौरव शुक्ला, उदय सिंह, वैभव सिंह, संतोष त्रिपाठी, लवलेश तिवारी, जेपी त्रिपाठी, डा. घनश्याम यादव, रामकरण यादव, सूर्यभान सिंह, शमशाद अहमद, प्रणवकांत आदि लोग मौजूद रहे। कालाकांकर फाउंडेशन की ओर से महाविद्यालय कालाकांकर के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया।

कालाकांकर गंगा घाट पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में जलाये गये दीप।- फोटो : PRATAPGARH

कालाकांकर गंगा घाट पर आयोजित दीपोत्सव पर गंगा आरती करते लोग।- फोटो : PRATAPGARH