{"_id":"6aeb731fc2dedc0f5e0a20ce","slug":"a-30-bed-additional-ward-will-be-set-up-at-the-medical-college-by-diwali-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-181647-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दिवाली पर मेडिकल कॉलेज में तैयार होगा 30 बेड का अतिरिक्त वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दिवाली पर मेडिकल कॉलेज में तैयार होगा 30 बेड का अतिरिक्त वार्ड
विज्ञापन
दिवाली पर मेडिकल कॉलेज में बर्निंग और सांस रोगियों के लिए 30 बेड का अतिरिक्त वार्ड तैयार किया जाएगा। वहीं, सीएचसी में 10 बेड का अतिरिक्त वार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए बेड, ऑक्सीजन, दवाएं और अन्य जरूरी उपकरण पहले से रिजर्व कर लिए गए हैं।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवजीत शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त वार्ड करीब-करीब तैयार हो गया है। जो कमियां हैं उसे दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने कहा कि सभी अधीक्षकों को अतिरिक्त वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मियों के अवकाश पर दिवाली तक रोक लगा दी गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई गई है।
पुराने कक्ष में संचालित होगी माइनर ओटी
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य देवजीत शर्मा ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज के चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इमरजेंसी के बगल पुरानी ओटी है। प्राचार्य ने पुरानी ओटी में माइनर ओटी के संचालन का निर्देश सीएमएस को दिए हैं। ओटी में एसआर और जेआर को मौजूद रहने को कहा गया है। इमरजेंसी में महज एक डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। मरीजों का प्राथमिक उपचार करेंगे।