{"_id":"10-45214","slug":"Pratapgarh-45214-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिक सोच वाले बच्चे पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिक सोच वाले बच्चे पुरस्कृत
Pratapgarh
Updated Fri, 02 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा (ब्यूरो)। कृपालु बालिका महाविद्यालय में गुरुवार को अष्टम शैक्षिक प्रदर्शनी में बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनका उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि आंचलिक विज्ञान केंद्र लखनऊ के प्रमुख परियोजना समन्वयक उमेश रस्तोगी ने कहा कि बालिकाओं का प्रदर्शन देख ऐसा लगता है कि बच्चों की रुचि विज्ञान में बहुत अधिक है। ऐसे बच्चों से ही देश के विकास की उम्मीद होती है। आल इंडिया दलित मुस्लिम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने कहा कि ग्रामीण परिवेश भी विज्ञान की सोच रखने वाले बालिकाओं को शिक्षा देने वाले शिक्षक प्रशंसा के योग्य हैं। जिनकी मेहनत से प्रदर्शन में बालिकाओं ने सराहनीय कार्य किया है। इसके बाद सफल बालिकाओं को मेहमानों ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर कृपालु महाराज की सुपुत्री विशाखा त्रिपाठी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन