{"_id":"10-44775","slug":"Pratapgarh-44775-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब और बीयर की दुकानों पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब और बीयर की दुकानों पर छापेमारी
Pratapgarh
Updated Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। अंग्रेजी, बीयर और देसी शराब की दुकानों पर निर्धारित दर से अधिक रुपये वसूलने पर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने छापामारी कर पांच दुकानों पर जुर्माना ठोका है। इधर, बंधवा बाजार के निकट स्थित भट्ठे पर 40 लीटर कच्ची शराब मिली है। हालांकि आरोपी भागने में सफल रहे। एक अप्रैल से अंग्रेजी, बीयर और देसी शराब के दामों में बीस प्रतिशत का इजाफा कर दिया गया है। सरकारी दुकानों पर बची शराब की बोतलों में पुराना मूल्य प्रिंट है। इससे दुकानदार बढ़ा कर ले रहे हैं। कुछ ग्राहकों की शिकायत अधिकारियों तक पहुंची कि पट्टी और रानीगंज इलाकों में दूना दाम वसूला जा रहा है। बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी अपनी टीम के साथ दौरा कर दुकानों का औचक निरीक्षण किया। बंधवा बाजार के निकट स्थित भट्ठे पर कच्ची शराब बनने की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों को 40 लीटर कच्ची शराब, लहन और उपकरण मिले। कारोबार में लिप्त में लोग भागने में सफल रहे। टीम के अधिकारियों ने पट्टी, रानीगंज तहसीलों में स्थित अंग्रेजी, देसी और बीयर की दुकानों का निरीक्षण कर पांच दुकानों पर जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन