{"_id":"10-42944","slug":"Pratapgarh-42944-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह में पूर्ण हो दीवानी अदालत का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह में पूर्ण हो दीवानी अदालत का निर्माण
Pratapgarh
Updated Sat, 22 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। शुक्रवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति एवं हाईकोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी के चेयरमैन इम्तियाज मुर्तजा ने गांव मनीपुर चंदापुर में निर्माणाधीन दीवानी न्यायालय का निरीक्षण किया। न्यायमूर्ति मुर्तजा ने कार्यदायी संस्था को तीन माह के भीतर सिविल कोर्ट के निर्माण को पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि हाईकोर्ट की ड्राइंग व गुणवत्ता के तहत निर्माण में पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए। हाईकोर्ट कमेटी की मानीटरिंग में यदि अनियमितता पाई गई तो दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। उन्हाेंने परिसर में जलनिकासी व्यवस्था के साथ ही वृक्षारोपण कराने का निर्देश दिया। न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों के निर्माणाधीन आवास का भी अवलोकन किया। उन्हाेंने वकीलों के लिए दो मंजिले शेड का निर्माण कराने के निर्देश दिए। सिविल कोर्ट में न्यायिक मजिस्ट्रेटों के बैठने व वकीलों के शेड को भी हाईकोर्ट के मानक के अनुरूप ही बनाए जाने को कहा। जिला जज उमेशचंद्र श्रीवास्तव व लालगंज सिविल जज इंद्रजीत सिंह ने उन्हें प्रगति की जानकारी दी। इससे पूर्व निरीक्षण गृह में न्यायमूर्ति मुर्तजा ने दीवानी अदालत के कामकाज की समीक्षा की। इस मौके पर एसडीएम जयनाथ भी थे। न्यायमूर्ति के जाने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।
दीवानी न्यायालय निरीक्षण के लिए आए हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी के चेयरमैन इम्तियाज मुर्तजा से वकलों के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर एडीजे कोर्ट की स्थापना समेत कई मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। वकीलों लालगंज व सांगीपुर थाने के स्टेट केस की सुनवाई भी स्थानीय सिविल कोर्ट के क्षेत्राधिकार में किए जाने की मांग रखी। इस मौके पर ज्ञानप्रकाश शुक्ल, देवीप्रसाद मिश्र, अजय शुक्ल गुड्डू, विकास मिश्र, शहजाद अंसारी, हरिशंकर द्विवेदी, अनिल महेश, संजय सिंह, रमेश पांडेय, अंजनी मिश्रा, आशुतोष, कुलभूषण शुक्ल, विनोद सिंह, संतोष पांडेय, अमरनाथ यादव, अनिल मिश्र, विभाकर शुक्ल, राजेश तिवारी, विनय शुक्ल आदि थे। इधर सिविल बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने टीपी यादव के नेत़ृत्व में जिला जज उमेशचंद्र श्रीवास्तव से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। इस दौरान दिनेश मिश्र, सुरेश मिश्र, अजय शुक्ल, जयवीर सिंह, सदाशिव ओझा आदि थे। वहीं ओंकारनाथ क्रांतिकारी के नेतृत्व में विनोद मिश्र, अजय सिंह, पद्माकर पांडेय आदि वकीलों ने भी जिला जज से भेंट कर ज्ञापन दिया।
क्षेत्र की एक महिला बीडीसी सदस्य के साथ छेड़छाड़ व गाली गलौज के मामले में दो नामजद व आधा दर्जन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि वह गुरुवार को क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य के साथ सरायजानमती जा रही थी। इसी दौरान लखनसेनपुर निवासी नागेशप्रताप सिंह व जगन्नाथपुर के धर्मेद्र उर्फ बब्लू कुछ लोगों के साथ तीन वाहन से आ गए। इन लोगों ने गालीगलौज करते बदनीयती से हाथ पकड़कर खींच लिया। मदद के लिए गुहार लगाने पर धमकी देते हुए फरार हो गए। गुरुवार देर रात कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया। कोतवाल रामनरेश यादव का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।