{"_id":"10-39985","slug":"Pratapgarh-39985-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में मारपीट, फायरिंग
Pratapgarh
Updated Wed, 22 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद को लेकर चली आ रही रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान फायरिंग भी हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। लोहंगराय निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद यादव और गांव के रामलाल के बीच काफी अर्से से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। रविवार की शाम दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान मारपीट होने लगी। करीब पंद्रह मिनट तक मारपीट और पथराव हुआ। आरोप है कि इस बीच एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग भी की। जिससे बृजेश कुमार के कंधे व हथेली में चोट लग गई। गांव के लोगों के हस्तक्षेप पर दोनों पक्ष शांत हुए। इस मामले में बिन्देश्वरी यादव की तहरीर पर पुलिस सज्जू उर्फ हफीज और विनोद उर्फ रामलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। दूसरे पक्ष से रामलाल की तहरीर पर शमीम, बिन्देश्वरी व बृजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष एसएसपी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन