फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   साथी पर दुष्कर्म की रिपोर्ट से बिफरे लेखपाल

साथी पर दुष्कर्म की रिपोर्ट से बिफरे लेखपाल

Wed, 22 Jan 2014 05:44 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Wed, 22 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मानधाता इलाके की एक महिला द्वारा लेखपाल सदाशिव उपाध्याय पर बलात्कार की एफआईआर दर्ज कराने से लेखपाल संघ खफा है। लेखपालों ने बैठक कर आरोप को खारिज करते हुए कहा कि न्यायिक जांच से पहले किसी भी तरह की कार्रवाई का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

मानधाता की एक महिला ने जमीन का पट्टा देने के लिए लेखपाल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। देर रात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। रविवार को इसकी जानकारी होते ही लेखपाल आक्रोशित हो उठे। संघ की बैठक में वक्ताआें ने कहा कि लेखपाल पर झूठे आरोप लगाकर परेशान किया जा रहा है। यदि इसी प्रकार लेखपालों पर झूठा आरोप लगाया जाता रहा तो शासकीय कार्य बाधित होगा। नाली, चकमार्ग, तालाब, पट्टा आदि के कार्य नहीं हो सकेंगे। लेखपालाें ने कहा कि अगर बिना जांच के कोई कार्रवाई हुई तो संघर्ष छेड़ा जाएगा। बैठक में चंद्रभान सिंह, अवधेश शुक्ला, रामदीन, गंगेश श्रीवास्तव, लालचंद, तुलसीराम यादव, बब्बन सिंह, औरंगजेब, अब्दुल रज्जाक, रामराज मिश्र, सुशील तिवारी, ज्ञान प्रकाश, रमाशंकर सिंह, केपी सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed