{"_id":"10-38480","slug":"Pratapgarh-38480-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार बंद लोगों ने किया युवक को अगवा करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार बंद लोगों ने किया युवक को अगवा करने का प्रयास
Pratapgarh
Updated Sun, 15 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर बजहा गांव में बोलेरो से पहुंचे हथियारबंद लोगों ने बिलाल अहमद (40) को अगवा करने का प्रयास किया। जानकारी होते ही ग्रामीण पहुंचे और सभी को दौड़ा लिया। इस दौरान एक व्यक्ति पकड़ लिया गया। हालांकि बिलाल अहमद ने भी घटना की बाबत कोई तहरीर नहीं दी।
रामपुर बजहा गांव में बाजार भी है। शनिवार सुबह बिलाल अपने घर पर मौजूद था कि एक बोलेरो से 8-10 लोग आ पहुंचे। सभी बिलाल को मारते पीटते हुए बोलेरो की ओर घसीटने लगे। यह देख बाजार और गांव के लोग दौड़ पड़े । खुद को घिरते देख बदमाश भागने लगे लेकिन ग्रामीणों ने एक को दबोच लिया। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए आरोपी को थाने ले गई। वह कोहंडौर थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया। जबकि अन्य आरोपी हरिहरपुर, कुशफरा और छोटेगंज के बताए गए। इस बाबत मानधाता के प्रभारी निरीक्षक चंद्रबली यादव ने बताया कि दोनों पक्षाें में एक दिन पहले मऊआइमा में विवाद हुआ था। वहां बिलाल अहमद ने किसी युवक को मारपीट दिया था। इसी का बदला लेने के लिए लोग बिलाल के घर आए थे। बिलाल ने भी घटना की बाबत कोई तहरीर नहीं दी है।