{"_id":"10-38477","slug":"Pratapgarh-38477-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात नए कालेजों को यूपी बोर्ड का तोहफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात नए कालेजों को यूपी बोर्ड का तोहफा
Pratapgarh
Updated Sun, 15 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा कराने के लिए जिले के सात कालेजों को यूपी बोर्ड ने तोहफा दिया है। पूर्व में चयनित तीन कालेजों को विभाग ने झटका देते हुए निरस्त कर दिया है। यह तीनों कालेज पट्टी तहसील के हैं। नए केंद्र बनने वाले सबसे अधिक छह स्कूल लालगंज तहसील के हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए विभाग ने इस बार अधिक कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया है। वर्ष 2014 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 337 कालेजों को केेंद्र बनाया गया है। बीते वर्ष परीक्षा केंद्रों की जो संख्या 320 थी वह इस वर्ष बढ़कर 337 हो गई है। विभाग ने 42 नए कालेजों को इस बार केंद्र बनने का मौका दिया है। बीते वर्ष बोर्ड परीक्षा का मखौल उड़ाने वाले 13 कालेजों को इस बार केंद्र नहीं बनाया गया है। पहली सूची में केंद्र बने पट्टी तहसील के आचार्य नरेंद्रदेव हाईस्कूल बिनैका, एमडी शिक्षा निकेतन दरछुट, रामदुलार सिंह इंटर कालेज सलाहपुर को निरस्त कर दिया है। जबकि सदर क्षेत्र के आरएस लाल इंटर कालेज शिवजीपुरम और लालगंज तहसील के सूर्यनारायण इंटरकालेज रणजीतनगर, शीतला प्रसाद तिवारी इंटरकालेज विजईमऊ, अयोध्या प्रसाद उच्चतर माध्यमिक स्कूल जानकीनगर, रजवंत सिंह इंटरकालेज राहाटीकर, शंकर उच्चतर माध्यमिक स्कूल पूरे इच्छा, शीतल बालिका उच्चतर माध्यमिक स्कूल पूरेछत्तू शामिल हैं। ये कालेज काली सूची में शामिल होने के कारण परीक्षा समिति की बैठक में केंद्र नहीं बन सके थे। इन केंद्रों को अधिकारियों की कृपा पर हरी झंडी मिली है। विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के कारण इस बार परीक्षा केंद्रों को बढ़ाना विभाग की मजबूरी भी हो गई थी। बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष 24,965 परीक्षार्थी अधिक भाग ले रहे हैं। डीआईओएस मु. इब्राहीम ने बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने के कारण इस वर्ष 17 केंद्र अधिक बनाए गए हैं।