फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   एचआईवी पीड़ित महिला का आपरेशन सफल

एचआईवी पीड़ित महिला का आपरेशन सफल

Sun, 15 Dec 2013 05:41 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Sun, 15 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
मानधाता की एचआईवी पीड़ित महिला की बच्चेदानी का शनिवार को जिला अस्पताल में नि:शुल्क आपरेशन हुआ। करीब आधा घंटा चला आपरेशन सफल रहा। कैंसर जांच के लिए उसे इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। हालांकि उसे कोई तकलीफ नहीं है। एचआईवी पीड़ित महिला की बच्चेदानी में कुछ दिक्कत थी। जिला महिला अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने असमर्थता जताई। वहां से महिला को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मामले को समझने के बाद आपरेशन से मना कर दिया था। मामले ने तूल पकड़ा तो डॉक्टर बैकफुट पर आ गए। शुक्रवार को सीएमएस के निर्देश पर महिला की जांच हुई। शनिवार को उसका डॉ. वीपी सिंह ने आपरेशन किया। पीएनपी के अध्यक्ष ने कहा कि डॉक्टर बच्चेदानी में कैंसर की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। सीएमएस ने कहा कि कैंसर की जांच अब इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज में कराई जाएगी। आपरेशन बाद वह महिला काफी राहत महसूस कर रही है।
विज्ञापन

पीएनपी (प्रतापगढ़ नेटवर्क लिविंग विद एचआईवी) संस्था के अध्यक्ष विनोद यादव उस महिला के आपरेशन का श्रेय अमर उजाला को देते हैं। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित कर बड़ा सहयोग किया। इसके लिए अमर उजाला की पूरी टीम को धन्यवाद दिया। कहा कि उस महिला का इलाज कराने के लिए जो लोग भी सहयोग में आगे आए उसका पूरा श्रेय अमर उजाला को ही जाता है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एसी त्रिपाठी ने बताया कि महिला का आपरेशन सफल है। उसे कोई दिक्कत नहीं है। उसके बच्चेदानी में डॉक्टर कैंसर होने की आशंका जताई हैं। यदि कैंसर मिला तो उसका भी उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed