फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दबिश देने गई पुलिस पर हमला

दबिश देने गई पुलिस पर हमला

Sun, 15 Dec 2013 05:41 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Sun, 15 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के भतीजे मुन्ना सिंह को गोली मारकर लाखों रुपए लूटपाट करने के आरोपी विकास सिंह की तलाश में शनिवार को पुलिस ने दबिश दी। वहां मौजूद कुछ युवकों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इससे एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने विकास के भाई को दबोच लिया और जमकर सबक सिखाया।
विज्ञापन

प्रभारी शहर कोतवाल उदय प्रताप सिंह ने दल बल के साथ शनिवार की शाम गोंड़े गांव निवासी विकास सिंह के घर दबिश दी। वह लूट के मामले में वांछित चल रहा है। पुलिस के मुताबिक उसके घर पर मौजूद कुछ युवक पीछे की ओर भागने लगे। पुलिस ने उन लोगों का पीछा किया तो युवकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे सिपाही मोहित जख्मी हो गया। यह देख खिसियाई पुलिस ने पथराव करने वालों को दौड़ा लिया। रास्ते में जो मिला उसे जमकर पीटा। भाग रहे विकास के भाई राघवेंद्र को पुलिस ने धर दबोचा और पिटाई करते हुए पुलिस जीप में लाद लिया। इसके बाद पुलिस ने विकास के घर जमकर तांडव मचाया। देर शाम पुलिस ने राघवेंद्र समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिसिया कार्रवाई देख गांव में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed