{"_id":"10-37061","slug":"Pratapgarh-37061-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगद्गुरु की सेहत में सुधार के लिए प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगद्गुरु की सेहत में सुधार के लिए प्रार्थना
Pratapgarh
Updated Wed, 13 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविख्यात भक्तिधाम मनगढ़ में जगद्गुरु कृपालु जी महराज का स्वास्थ्य गंभीर होने की खबर से लोग सकते में आ गए। सत्संगी नम आंखों से हरे राम-हरे कृष्ण का जाप कर ईश्वर से शीघ्र उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। परिसर की दुकानों से लेकर मंदिर परिसर तक में सन्नाटा पसरा है। हर कोने पर खड़े दो चार सत्संगी, बाहर से आने वाले लोग सिर्फ जगद्गुरु के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए लालायित हैं।
भक्तिधाम मनगढ़ में इन दिनों प्रवास कर रहे जगद्गुरु कृपालु जी महराज सोमवार को लगभग साढ़े 11 बजे अपने कमरे के बरामदे में टहलने निकले थे। इसी दौरान अचानक गश खाकर गिर गए। कमरे में मौजूद सत्संगियों ने उन्हें उठाकर प्राथमिक उपचार किया। हालत बिगड़ती देख आनन-फानन में उन्हें इलाहाबाद ले जाया गया। जहां से एयर एंबुलेंस से दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले गए। जांच के बाद उन्हें गुड़गांव ले जाया गया। वहां आपरेशन के बाद गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। मंगलवार को दोपहर बाद तक होश न आने से चिकित्सक एवं सत्संगी परेशान हैं। इसकी जानकारी जैसे ही लोगों को हुई पूरे क्षेत्र के लोग परेशान हो गए। हमेशा गुलजार रहने वाला भक्तिधाम मनगढ़ गमगीन माहौल में बदल गया। देश विदेश से आए हजारों सत्संगी जहां हैरान हैं वहीं हर व्यक्ति सिर्फ उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने का प्रयास कर रहा है। स्थिति यह है कि साधना भवन में मौजूद हजारों की संख्या में देश-विदेश से आए सत्संगी बिलखते हरे राम-हरे कृष्ण का संकीर्तन करते रहे। परिसर में मौजूद दुकानदारों ने चाय-पान की दुकानें बंद कर दीं। ट्रस्ट द्वारा संचालित कैंटीन भी बंद कर दी गई। पूरा परिसर सूना हो गया। हमेशा भक्ति मंदिर में रहने वाली भीड़ भी गायब हो गई है। सत्संगी आपस में सिर्फ महराजजी के साथ हुई घटना एवं उनके स्वास्थ्य पर ही चर्चा करते रहे।