{"_id":"10-37027","slug":"Pratapgarh-37027-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पत्नी से होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पत्नी से होगी पूछताछ
Pratapgarh
Updated Tue, 12 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगापुर कांशीराम कालोनी निवासी राजकुमार गुप्ता की हत्या का राज जानने के लिए पुलिस अब उसके परिजनों से पूछताछ करेंगी। उसकी पत्नी से पूछताछ करने के लिए पुलिस मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर जाएगी।
बादशाहपुर का निवासी राजकुमार नगर कोतवाली के सिटी कस्बा निवासी ओम प्रकाश मिस्त्री की कार चलाता था। उसने शहर के जोगापुर कालोनी में आवास एलाट करा लिया था। पांच दिन पूर्व गुरुवार को उसका शव पट्टी कोतवाली क्षेत्र में पाया गया था। तीन गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। कार दूसरे दिन ढकवा बाजार से बरामद की गई। एक दिन पहले कार किराए पर ले जाने वाले नगर कोतवाली के गोंडे़ गांव निवासी संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने संदीप की तलाश करने के साथ ही हत्या का कारण जानने के लिए कार मालिक ओम प्रकाश से पूछताछ की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस ने अब राजकुमार की पत्नी से बात करने के लिए जौनपुर मुंगरा बादशाहपुर जाने का निर्णय लिया है। पट्टी कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि कार मालिक पूछताछ में हर बात नकार रहा है जबकि राजकुमार काफी दिनाें से उसकी कार चलाता था।