{"_id":"10-36994","slug":"Pratapgarh-36994-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांग दुकानदार पर ढाया कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांग दुकानदार पर ढाया कहर
Pratapgarh
Updated Tue, 12 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के खजोहरी गांव में शनिवार शाम एक दबंग ने साथियाें के साथ मिलकर विकलांग दुकानदार को जमकर मारापीटा और लूटपाट की। इस दौरान दुकान में तोड़फोड़ भी की गई। नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है। आरोपी फरार है।
खजोहरी गांव निवासी राम बरन पटेल (35) विकलांग है। तीन दिन पहले उसकी दुकान पर भोजपुर गांव के एक युवक ने पान मसाला लिया था। उसने पैसा मांग लिया तो युवक को गुस्सा आ गया। उस समय कई लोगों के मौजूद होने के कारण वह पैसा देकर चला गया। शनिवार शाम अपने कुछ साथियों के साथ आया और दुकानदार की जमकर पिटाई की। दुकान में रखे डेढ़ हजार रुपये लूट लिए और टिनशेड के साथ ही अन्य सामान भी तोड़ दिया। गांव के लोगाें के पहुंचने से पहले ही दबंग चले गए। सूचना मिलने पर सिटी चौकी प्रभारी आरपी सिंह मौके पर पहुंचे और घटना देखने के बाद वह आरोपी की तलाश में उसके घर भी गए। हालांकि वह घर नहीं मिला। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी लोफर है। वह शराब के नशे में टहलता रहता है। उसकी तलाश की जा रही है।