{"_id":"10-32129","slug":"Pratapgarh-32129-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में ही सज रही जुए की फड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में ही सज रही जुए की फड़
Pratapgarh
Updated Sun, 28 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर के कई मोहल्लाें में जमकर जुआ खेला जा रहा है। नई पीढ़ी के तमाम युवा पूरी तरह से जुए की लत की गिरफ्त में हैं। दिन में ही उनके फड़ सज रहे हैं, लाखों का वारा न्यारा हो रहा है। फड़ सजाने के लिए मोहल्लाें में अड्डे निर्धारित हैं। लोग बर्बाद हो रहे हैं। पुलिस सब कुछ जानते हुए भी खामोश है।
रेलवे स्टेशन का खंडहर हो चुका आवास जुआ खेलने का बड़ा केंद्र है। यहां सुबह होते ही जुआरियों का जमघट लग जाता है। रामलीला मैदान और रेलवे लाइन का किनारा भी जुआ खेलने वालों के लिए मुफीद स्थान साबित हो रहा है। शहर के चौक इलाके में तो सोनारी मोहल्ले में हर रोज अनगिनत फड़ सज जाते हैं। पल्टन बाजार, भुलियापुर, अजीत नगर, बाबागंज से कई बार जुआरियों को पकड़ा गया है लेकिन इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इस बीच विवेक नगर, बलीपुर, मीराभवन मोहल्लाें में जुआ खेलने के नए अड्डे बन गए हैं। विवेक नगर निवासी श्रीष तिवारी ने बताया कि जुआ खेलने वालाें में नई उम्र के बच्चे अधिक शामिल हैं। मोहल्ले के लोगाें ने कई बार पुलिस को अवगत भी कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शहर कोतवाल कुलदीप तिवारी का कहना है कि जल्द ही जुआरियाें पर शिकंजा कसा जाएगा।