{"_id":"10-29395","slug":"Pratapgarh-29395-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का बेटा जिले का टॉपर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान का बेटा जिले का टॉपर
Pratapgarh
Updated Tue, 28 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में किसान परिवार के बेटे ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टाप किया है। जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले जितेंद्र गुप्ता को बधाई मिलना शुरू हुआ तो उसे सहसा विश्वास नहीं हुआ। नवोदय की छात्रा ज्योत्सना पांडेय 93.2 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे और एटीएल स्कूल के प्रशांत सिंह 91.2 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद नई दिल्ली ने सोमवार को बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। सुबह दस बजे परिणाम आते ही नेट पर रिजल्ट देखने के लिए छात्र और अभिभावक उमड़ पड़े। नारायणपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र जितेंद्र गुप्ता ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर सभी साथियों को पीछे छोड़ दिया। जेठवारा के सरियापुर गांव निवासी शिवशंकर गुप्ता के पुत्र जितेंद्र को कालेज के प्रिंसिपल सुरेंद्रनाथ पाठक ने फोन कर बधाई दी तो उसे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि वह कालेज में टाप किया है। 93.2 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहने वाली ज्योत्सना पांडेय मूलता गाजीपुर जनपद की रहने वाली है। नागालैंड में जीआईसी के प्रिंसिपल बैरिस्टर पांडेय की पुत्री है। एटीएल के प्रशांत सिंह 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान, सचिन गुप्ता और अमित श्रीवास्तव ने 91.1 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथे और शुभम सिंह 90.8 प्रतिशत अंक हासिल कर पांचवा स्थान प्राप्त करने में सफल रहे।
सीबीएसई बोर्ड के पांच कालेजों में कुल में कुल 418 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें 357 विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे जबकि 61 अनुत्तीर्ण रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय में कुल 84 बच्चों ने परीक्षा दी इनमें 83 विद्यार्थी सफल रहे। कालेज के प्रिंसिप्रल सुरेंद्रनाथ पाठक ने परीक्षाफल पर संतोष व्यक्त किया है। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंड्ररी स्कूल में 140 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी इनमें 129 सफल और 11 अनुत्तीर्ण रहे। आत्रेय एकेडमी में 22 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी इसमें 21 विद्यार्थी सफल और एक असफल रहा। आइस्टीन स्कूल लालगंज में 38 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें सभी बच्चे सफल रहे। कटरामेंदनीगंज स्थित एटीएल स्कूल में 134 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी इनमें 95 पीरक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहे जबकि 39 बच्चे अनुत्तीर्ण रहे हैं। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंड्ररी स्कूल में रिजल्ट जानने पहुंच बच्चे खुशी से झूम उठे। प्रिंसिपल विनय सोनी का मुंह मीठाकर विद्यार्थियों ने खुशियां साझा कीं।