{"_id":"10-29384","slug":"Pratapgarh-29384-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"21वीं रैंक हासिल कर योगेश बने जिले के टापर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21वीं रैंक हासिल कर योगेश बने जिले के टापर
Pratapgarh
Updated Tue, 28 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। सोमवार को घोषित बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम में योगेश कुमार सिंह ने 21वीं रैंक हासिल कर जिले के टापर बने। वहीं दर्जनों छात्र छात्राओं ने प्राप्तांक के आधार पर वरीयता सूची में स्थान बनाया है।
बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम में भंगवा चुंगी स्थित स्कालर्स एकेडमी के छात्र एवं पूर्वी सहोदरपुर निवासी अधिवक्ता हरिनाम सिंह के पुत्र योगेश ने 358 अंक प्राप्त करके सामान्य रैंक में 21वां स्थान हासिल किया। वहीं ज्योति कुमार पांडेय ने 611वीं, मौसमी सिंह ने 768वीं, फौजिया सईद ने 1178वीं, सीमा श्रीवास्तव ने 1423वीं, अरुणिमा सिंह ने 1739वीं, राम मनोहर ने 2246वीं रैंक हासिल की। इनके साथ ही साक्षी सिंह, दीपिका पांडेय, अमिता मिश्रा, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार, पंकज मिश्रा, संदीप कुमार, रोहित कुमार पांडेय, धर्मेंद्र कुमार समेत दर्जनों छात्र छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की। स्कालर्स एकेडमी के निदेशक विवेक त्रिपाठी ने सफल छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए बताया कि तैयारी करने वाले सभी 358 छात्र छात्राएं प्रवेश परीक्षा में सफल हुए हैं।