{"_id":"10-29371","slug":"Pratapgarh-29371-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी बारातियों ने जमकर मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी बारातियों ने जमकर मचाया उत्पात
Pratapgarh
Updated Tue, 28 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा। अनखोरिया में बारात के दौरान शराबी बारातियों ने जमकर उत्पात मचाया। बात इतनी बढ़ी कि बाराती एवं मोहल्ले के लोगों में जमकर मारपीट हुई। आसपास के लोगों ने किसी प्रकार बीच बचाव कर शादी कराई।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के मंहगू का पुरवा गांव निवासी मिथिलेश कुमार की शादी कस्बे के अनखोरिया निवासी प्यारे लाल की बेटी ललिता के साथ तय थी। रविवार को द्वारपूजा के लिए जाते समय बारातियों ने मोहल्ले के एक युवक को नाली में धक्का दे दिया। इस पर उनमें मारपीट हो गई। इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों को हुई तो बारातियों पर हाकी, लाठी, डंडे से हमला बोल दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों के लोग भाग खड़े हुए। मौके पर जमा स्थानीय लोगों के दखल से शादी की रस्मे पूरी कराई गईं। मारपीट में पक्षों से दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।