{"_id":"10-22826","slug":"Pratapgarh-22826-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में गायब मिली शिक्षिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में गायब मिली शिक्षिका निलंबित
Pratapgarh
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। निरीक्षण में स्कूल से गायब मिलने पर शिक्षिका को बीएसए ने निलंबित करने के साथ ही चार लोगों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है।
स्कूल से नदारद रहने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं पर शिकंजा कसने के लिए बीएसए ने औचक निरीक्षण शुरू किया है। शुक्रवार को नगर क्षेत्र के पड़ाव वार्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय में इसरतजहां और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालिका पड़ाव में शिक्षिका मधुबाला के निरीक्षण अवधि में पहुंचने पर एक-एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। मंगरौरा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पूरेवैश्य में तैनात नीलम ओझा को बगैर सूचना गायब मिलने पर निलंबित कर दिया। इसी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अफजल अहमद के छात्रवृत्ति फीडिंग में ड्यूटी लगने की जानकारी होने पर पुष्टि होने तक वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। प्राथमिक विद्यालय रामापुर में चाइल्ड केयर लीव की तिथि पूरी होने के बाद भी स्कूल से गायब रहने पर वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। बीएसए एसटी हुसैन ने बताया कि विद्यालयों से नदारद रहने वाले शिक्षकों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।