{"_id":"10-22647","slug":"Pratapgarh-22647-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रम में शीतलागंज के बच्चे रहे हावी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रम में शीतलागंज के बच्चे रहे हावी
Pratapgarh
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। जनपदीय माध्यमिक विद्यालीय युवक समारोह के दूसरे दिन स्टेडियम में खिलाड़ी अव्वल आने के लिए पसीना बहाते रहे। उधर एंजिल्स इंटर कालेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कालूराम इंटर कालेज शीतलागंज की बालिकाओं ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। रात और दिन के कार्यक्रम का सिलसिला शाम तक चलता रहा। निर्णायक सिद्धार्थ श्रीवास्तव, पूनम और शकुंतला सिंह ने बच्चों के कार्यक्रम की प्रशंसा की है।
शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 62वें जनपदीय रैली के दूसरे दिन विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। एंजिल्स इंटर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा बच्चों की शैक्षिक क्षमता की प्रतियोगिता हुई। जबकि स्टेडियम में खेलकूद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल गीत, एकल नृत्य, सामूहिक गान में कालूराम इंटर कालेज शीतलागंज की बालिकाओं की प्रस्तुति को देखकर लोग तालियां बजाने को मजबूर हो गए। दिन और रात में आयोजित कार्यक्रम में एंजिल्स इंटर कालेज, साकेत गर्ल्स इंटर कालेज और मालती कालेज की बालिकाओं ने भी अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
स्टेडियम में हो रहे खेलकूद में सीनियर वर्ग ऊंचीकूद में बालक वर्ग में मो.नसीर प्रथम, सुशील कुमार द्वितीय और कुलदीप तृतीय, चार सौ मीटर दौड़ में संग्रामगढ़ के बाल कृष्ण यादव प्रथम, सिटी के राजू 6वर्मा द्वितीय, रेहुआ के रोहित वर्मा तृतीय, भाला फेंक कोटाभवानीगंज के सुधीर कुमार प्रथम, संग्रामगढ़ के जीतेंद्र द्वितीय और पट्टी के सतीश ओझा तृतीय, गोला फेंक में मानधाता के सुरेंद्र उपाध्याय प्रथम, रानीगंज के संजय सरोज द्वितीय, कुंडा के शुभम तिवारी तृतीय रहे।
विज्ञापन
बालक जूनियर वर्ग में चार सौ मीटर दौड़ में मानधाता के वीरेंद्र कुमार प्रथम, शीतलागंज इंटर कालेज के नीलेश पांडेय द्वितीय, लालगंज के विपिन तृतीय, लंबी कूद में सदर के अबूलहसन प्रथम, मानधाता के देवेश द्वितीय, इंटर कालेज छतरपुर के शनि पांडेय तृतीय, आठ सौ मीटर दौड़ में लालगंज के विपिन सिंह प्रथम, मानधाता के वीरेंद्र कुमार द्वितीय और लालगंज के सबलू सरोज तृतीय, गोलाफेंक मानधाता के मो. इब्राहीम प्रथम, शीतलागंज कालेज के जैद खां द्वितीय, गड़वारा के एनुद्दीन तृतीय रहे। पंद्रह सौ मीटर दौड़ में मानधाता के जंगबहादुर प्रथम, संग्रामगढ़ के सुरेंद्र कुमार द्वितीय, लालगंज के मो.शोहराब तृतीय रहे। सब जूनियर बालक वर्ग चार सौ मीटर दौड़ में सदर के शाहफैजल प्रथम, मानधाता के बृजेश कुमार द्वितीय, कुंडा के धर्मेंद्र तृतीय, डिस्कस थ्रो में रानीगंज के मो. अरमान प्रथम, लक्ष्मणपुर के सुनील द्वितीय, कुंडा के राजीव तृतीय, छह सौ मीटर दौड़ में मानधाता के शाहफैजल प्रथम, मानधाता बृजेश द्वितीय, विजय कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका सीनियर वर्ग आठ सौ मीटर दौड़ में रानीगंज की प्रियंका प्रथम, कोटाभवानीगंज की सीमा सरोज द्वितीय और मानधाता की महसर बानों तृतीय, चार सौ मीटर दौड़ में सिटी की नीतू प्रथम, विहार की आरती द्वितीय, कोटाभवानीगंज की सीमा सरोज तृतीय, गोलाफेंक में गड़वारा की श्वेता उपाध्याय प्रथम, कुंडा की श्वेता द्वितीय, विहार की जीनत बानों तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफ ल रही। दूसरे दिन की प्रतियोगिता में सफल होने वाले बच्चों को डीपीआरओ शिव शंकर सक्सेना ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।