{"_id":"10-22583","slug":"Pratapgarh-22583-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवफा निकला आशिक, प्रेमिका को छोड़ भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवफा निकला आशिक, प्रेमिका को छोड़ भागा
Pratapgarh
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुंडा (ब्यूरो)। बाघराय थाना क्षेत्र के विहार इलाके से भगाकर कुंडा लाए प्रेमी ने प्रेमिका को दगा देते हुए भाग निकला। काफी तलाश के बाद भी युवक नहीं मिला। इसी दौरान युवती के संदिग्ध दिखने पर पुलिस ने पूछताछ की तथा परिजनों को बुलाकर उनके सुपुदर्गी में दे दिया। बाघराय थाना क्षेत्र के विहार निवासी सुमन (परिवर्तित नाम) अपने प्रेमी संग कहीं जा रही थी। कुंडा मेन चौराहे पर उसे छोड़ प्रेमी युवक कहीं चला गया। काफी खोज के बाद भी पता न चलने पर युवती प्रेमी को कोसते हुए भटक रही थी। इसी दौरान गश्ती पुलिस ने संदिग्ध दिखने पर टोका-टोकी किया तो पूरा मामला उजागर हो गया। कोतवाली पुलिस उसे कोतवाली लाई तथा परिजनों को बुला सौंप दिया। इसे लेकर काफी चर्चा रही।
विज्ञापन