{"_id":"10-21259","slug":"Pratapgarh-21259-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ ने झांसा देकर तैंतीस हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ ने झांसा देकर तैंतीस हजार उड़ाए
Pratapgarh
Updated Sun, 30 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
संडवा चंद्रिका। सफाई कर्मचारियों का बीमा कराने के नाम पर एडीओ पंचायत ने अभिकर्ता से तैंतीस हजार रुपये एेंठ लिए। वादे पर खरा नहीं उतरने पर एडीओ ने 18 हजार रुपये वापस कर दिए लेकिन 15 हजार रुपये देने से हाथ खड़ा कर दिए। अभिकर्ता ने अंतू पुलिस के साथ ही अफसरों को पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
अंतू इलाके के छतरपुर निवासी अरविंद कुमार सिंह आईसीआईसीआई में बीमा अभिकर्ता हैं। ब्लाक के सफाई कर्मचारियों का सामूहिक बीमा कराने का ठेका लेते हुए एडीओ पंचायत ने तैंतीस हजार रुपये एेंठ लिया। साल भर सफाई कर्मचारियों का बीमा नहीं कराने पर जब अभिकर्ता ने रुपये की मांग तो आनाकानी करने लगे। स्थानीय लोगों का दबाव बढ़ा तो एडीओ पंचायत ने अठारह हजार रुपये का चेक काटकर अगले माह में भुगतान करने की बात कही। शेष पंद्रह हजार रुपये देने में आनाकानी कर रहे हैं। अभिकर्ता ने शनिवार को अंतू पुलिस और एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर एडीओ पंचायत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इस बाबत एडीओ पंचायत से बात नहीं हो सकी।