{"_id":"5c9e591abdec22143f75822d","slug":"91553881370-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों ने रैली निकाल मतदान के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों ने रैली निकाल मतदान के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौनिहालों ने रैली निकाल मतदान के लिए किया जागरूक
लालगंज (ब्यूरो)। नगर स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय के नौनिहालों ने शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली। जागरुकता रैली को चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली तहसील गेट से इंदिरा चौक होते हुए सीएचसी मुख्यालय होती हुई कालाकांकर मार्ग से लौटी। बच्चों व शिक्षकों ने लोगों को मतदान के लिए अधिक से अधिक सहभागिता करने का संदेश दिया। रैली का संयोजन प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री संतोष कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक डॉ. वीरेश सिंह, विष्णु सिंह, अजय मिश्र, हिमांशू ओझा, चंद्रप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
रात दस बजे तक विद्युत बिल जमा कर सकेंगे उपभोक्ता
लालगंज (ब्यूरो)। बिजली विभाग ने बकाया बिल जमा करने के लिए पंजीकृत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। ऐसे उपभोक्ता जो पंजीकरण करा चुके हैं, उनके लिए 31 मार्च तक सभी विद्युत कार्यालय रात दस बजे तक खुले रहेंगे। निर्धारित अवधि के भीतर भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को ब्याज भी नहीं भरना होगा। अधिशाषी अभियंता एके सेठ ने बताया कि निर्धारित तारीख तक बिल का भुगतान नहीं करने पर ब्याज की छूट खत्म हो जाएगी। 31 मार्च के बाद उपभोक्ताओं को दो हजार रुपये का अतिरिक्त समायोजन शुल्क भी देय होगा।
सात पर हत्या के प्रयास व बलवा का केस
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली के धधुआ गाजन में जमीन विवाद के चलते हुई मारपीट में दूसरे पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज किया गया है। हरिकृष्ण सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही गंगाराम, प्रभावती, भाईलाल, संदीप, विनोद, कंचन व सुमन ने एक राय होकर हमला बोल दिया। आरोपियों ने लाठी डंडे व धारदार हथियार से उसे व उसकी पत्नी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा व मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष की ओर से गुरुवार को ही केस पंजीकृत हो गया था। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि दोनों तरफ से केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
प्रधानों को मतदाता जागरूकता का दिलाया संकल्प
सांगीपुर (ब्यूरो)। स्थानीय विकास खंड के सभागार में शुक्रवार को बीडीओ डॉ. संजय सिंह व सहायक खंड विकास अधिकारी आद्या प्रसाद दुबे ने प्रधानों को मतदान के प्रति जागरूकता का संकल्प दिलाया। बीडीओ ने कहा कि प्रधान ग्रामीणों को शतप्रतिशत मतदान के लिए जागरूक कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सारे कार्य बाद में संपादित करें और बूथ पर जाकर सबसे पहले मतदान कर देश के लोकतंत्र को मजबूत करें। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश मिश्र, दिनेशमणि त्रिपाठी, बजरंग सिंह, महेंद्र सिंह, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार
सांगीपुर/उदयपुर (ब्यूरो)। लालगंज इलाके में गुरुवार रात बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया।
थाना क्षेत्र के पूरे नारायण दास गांव के समीप गुरुवार की रात चुनाव को लेकर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस बीच मुखबिर ने प्रभारी निरीक्षक को तीन बदमाशों के बारे में जानकारी देते हुए उनकी लोकेशन बताई। इस पर पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने बचते हुए तीन बदमाशों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो तमंचा, कारतूस व चार सौ ग्राम स्मैक बरामद हुआ है। बदमाशों के पास मिली दो बाइकें भी पुलिस चोरी की बता रही है। बदमाशों की पहचान संागीपुर थाना क्षेत्र के भैंसना निवासी रफी पुत्र लतीफ व लालगंज के बाबूतारा निवासी जामिद पुत्र हामिद व वकील पुत्र शरीफ के रूप में हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर शुक्रवार को तीनों को जेल भेज दिया। वहीं उदयपुर संवाददाता के अनुसार अठेहा के समीप अमेठी जाने वाली रोड पर मुखबिर की सूचना पर वांछित चल रहे जाबांज पुत्र वकील अहमद को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा व कारतूस मिला। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।