फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सबके दिल का मुरीद हो जाऊं, हंसते-हंसते शहीद हो जाऊं...

सबके दिल का मुरीद हो जाऊं, हंसते-हंसते शहीद हो जाऊं...

Sun, 17 Mar 2019 11:20 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
सबके दिल का मुरीद हो जाऊं, हंसते-हंसते शहीद हो जाऊं...
फोटो 000
विज्ञापन

सबके दिल का मुरीद हो जाऊं, हंसते-हंसते शहीद हो जाऊं...
होली हंगामा और कवि सम्मेलन में बही देशभक्ति की बयार
देश के जवानों को समर्पित रचनाओं की रही धूम, गूंजे भारत माता के जयकारे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सबके दिल का मुरीद हो जाऊं, हंसते-हंसते शहीद हो जाऊं...। देश के जवानों के जज्बे को दर्शाती इन पंक्तियों को सुनकर हर कोई देशभक्ति भी भावना से सराबोर उठा। पंडाल में वंदेमातरम...भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे। अवसर था शहर के लीला पैलेस में आयोजित भारतीय सेना व मतदाता जागरूकता को समर्पित कवि सम्मेलन व होली हंगामा कार्यक्रम का। देर शाम तक कवियों ने अपनी रचनाओं से देशभक्ति, लोकतंत्र की शक्ति, अधिकार और होली की परंपराओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से शुरू हुआ। गीतकार नरेंद्र निराश ने पढ़ा, तेरी तारीफ तेरे दोस्त ही करते होंगे, मेरी तारीफ तो दुश्मन भी किया करते हैं। लखन प्रतापगढ़ी ने, मनइन के साथे- साथेे इ अमवा भी बौराय गवा, लागत बा फागुन आई गवा, पढक़र फागुन के मौसम का वर्णन किया। नियाज प्रतापगढ़ी, डा. श्याम शंकर शुक्ल श्याम, डा. अशोक अग्रहरि, अनीस देहाती, राजमूर्ति ङ्क्षसह, सुनील प्रभाकर, विजय अक्कखड़, गजेंद्र सिंह, विकट आदि कवियों ने भी होली, देशभक्ति, सामाजिक परंपरा, मतदान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रत्ना सिंह ने कहा कि देश की एकता, अखंडता को मजबूत बनाने में सदैव साहित्यकारों का योगदान रहा है। उद्घाटन अतिथि शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, विशिष्ट अतिथि रानीगंज विधायक धीरज ओझा, पूर्व विधायक आराधना मिश्रा, ज्ञान प्रकाश शुक्ल व समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर श्रीकिशोर अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, नीरज तिवारी, अनुराग खंडेलवाल, विवेक उपाध्याय, विजय सिंह आदि मौज्ूाद रहे।
फोटो 000
रंग लाई शिक्षकों की मेहनत, मांगों पर सरकार की सहमति: डा. महेंद्र
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री डा. महेंद्रनाथ राय ने मूल्यांकन केंद्रों का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री डा. महेंद्रनाथ राय ने रविवार को संगठन के पदाधिकारियों के साथ मूल्यंाकन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षकों से संपर्क करते हुए विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर आंदोलित शिक्षकों की मेहनत रंग लाई है। मूल्यांकन के बहिष्कार के शिक्षकों के निर्णय से सरकार को झुकना पड़ा। वार्ता में सरकार से पांच बिंदुओं पर सहमति मिली है। चिकित्सकीय सुविधा राज्यकर्मचारियों की तरह शिक्षकों को दी जाएगी। सभी पारिश्रमिक मदों मेें वृद्धि का शासनादेश निर्गत होने के साथ ही अद्यतन तदर्थ शिक्षकों को विनियमित किया जाएगा। किसी भी शिक्षक की सेवा समाप्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आपकी मेहनत का श्रेय खुद लेना चाहते हैं, उनका प्रयास सफल नहीं हो सका। आपके संर्घष से सफलता मिली है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed