फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मोदी सरकार के कार्यों से विपक्षियों में बौखलाहट : वरुण

मोदी सरकार के कार्यों से विपक्षियों में बौखलाहट : वरुण

Tue, 12 Feb 2019 09:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार के कार्यों से विपक्षियों में बौखलाहट : वरुण
फोटो 00
विज्ञापन

मोदी सरकार के कार्यों से विपक्षियों में बौखलाहट : वरुण
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मेरा परिवार-भाजपा का परिवार अभियान की शुरुआत सोमवार को भाजयुमो काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री वरुण प्रताप सिंह ने अपने आवास अटल भवन से की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ आवास पर भाजपा का झंडा लगाकर सरकार कार्यों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अपने-अपने निवास स्थान पर पार्टी का झंडा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी से 2 मार्च तक चलने वाले इस अभियान में अपने गांव, मोहल्ले में रहने वाले भाजपा समर्थित परिवारों में भाजयुमो कार्यकर्ता मेरा परिवार व भाजपा परिवार का स्टीकर चस्पा कराकर कमल निशान का झंडा फहराएं। सोशल मीडिया पर हैश टैग मेरा परिवार भाजपा परिवार के नाम से अभियान को प्रसारित करें। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने कामकाज से जनता के दिल में जगह बनाई है। जनता के मन में भाजपा को लेकर स्वीकार्यता दोगुनी हुई है। क्षेत्रीय दल व कांग्रेस पार्टी में बौखलाहट साफ दिख रही है। इस अवसर पर अभिषेक सिंह, आलोक अग्रहरि, सुनील दूबे, अंशुमान सिंह, संतोष तिवारी, सुजीत पांडेय, सर्वेश सिंह, शुभम पांडेय, रोहित मिश्र, मोनू मिश्र, रणंजय सिंह, रवि सिंह, महेश मिश्र, अमित शुक्ल, विनय मिश्र, मदन पाल आदि मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता
प्रतापगढ़। मंगलवार को शहर के देवकली नरसिंहभानपुर स्थित कार्यालय पर अपना दल एस जिला इकाई की बैठक हुई। इस दौरान 19 फरवरी को संत रविदास एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पाल ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए सभी को एकजुट होना होगा। मजबूती से पार्टी के लिए कार्य करना होगा। इस मौके पर डा. अमित, रामखेलावन पटेल, विकास पटेल, विशेश्वर पटेल, विजय पटेल, चंद्रप्रकाश पटेल, घनश्याम पटेल, लाल बहादुर पटेल, हरिश्चंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सात दिवसीय शिविर का हुआ शुभारंभ
प्रतापगढ़। प्रताप बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिटी की राष्ट्रीय सेवायोजन की चारों इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभांरभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. बृजभान सिंह ने किया। इस दौरान प्राचार्य डा. बृजभान सिंह ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवायोजन के महत्व एवं व्यक्तित्व निर्माण पर बल दिया। चारों इकाइयों के 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर डा. पंकजभान सिंह, डॉ. रश्मि सिंह, दिनेश सिंह, अजीत प्रताप सिंह, शिव प्रातप सिंह, डा. भूपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed