फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   38.88 लाख रुपये का बंदरबांट करने वाला सचिव निलंबित

38.88 लाख रुपये का बंदरबांट करने वाला सचिव निलंबित

Tue, 12 Feb 2019 07:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
38.88 लाख रुपये का बंदरबांट करने वाला सचिव निलंबित
38.88 लाख रुपये का बंदरबांट करने वाला सचिव निलंबित
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाने में प्रधान और सचिव के खिलाफ दर्ज है गबन का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा विकास खंड के रामगंज और इब्राहिमपुर ग्राम पंचायत में शौचालय के 38.88 लाख रुपये का बंदरबांट करने वाले बीस गांव के ग्राम विकास अधिकारी संजय पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। दोनों गांव के प्रधान और सचिव के खिलाफ स्थानीय थाने में पहले ही मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।
आसपुर देवसरा विकास खंड के इब्राहिमपुर और रामगंज ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण की धनराशि का व्यापक पैमाने पर बंदरबांट करने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी पर निलंबन की गाज गिरी है। डीएम के निर्देश पर डीडीओ ने निलंबन की कार्रवाई की है। आसपुर देवसरा विकास खंड के एडीओ पंचायत रामजी मिश्र ने रामगंज ग्राम पंचायत में 31,32,036 रुपये का गबन और इब्राहिमपुर में 7,56,000 रुपये का गबन मुकदमा पहले ही दर्ज करा चुके हैं। डीपीआरओ ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत रामगंज ग्राम पंचायत को 426 शौचालयों का निर्माण कराने के लिए 42.60 लाख रुपये, जबकि इब्राहिमपुर में 199 शौचालयों के लिए 23,88 लाख रुपये दिए गए थे। डीडीओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि घपले का मामला उजागर होने के बाद ग्राम विकास अधिकारी संजय पांडेय को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

चित्र-------
प्रमाणित खतौनी के लिए तहसील में उमड़ी भीड़
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए मंगलवार को सदर तहसील में प्रमाणित खतौनी लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह काउंटर खुलने के पहले ही किसानों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी, जो शाम तक जारी रही। दरअसल में इन दिनों किसान सम्मान निधि योजना के लिए घोषणा पत्र भरा जा रहा है। जिसमें किसानों को खतौनी की नकल लगाना अनिवार्य किया गया है। इसलिए किसान खतौनी लेने के लिए तहसीलों में उमड़ पड़े। हालांकि तहसील कर्मियों ने भीड़ देखकर तेजी दिखाई और खतौनी बांटने का अभियान तेज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्र------
आधारकार्ड बनाने के लिए हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। शहर के सिंडीकेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में इन दिनों आधारकार्ड बनाया जा रहा है। मंगलवार को शहरियों की भीड़ आधार कार्ड बनवाने के लिए उमड़ पड़ी। सदर मोड स्थित सिंडीकेट बैंक में लाइन तोडक़र अंदर घुसने वालों को रोकने को लेकर हंगामा हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचने पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और लाइन से आने को कहा। इधर आईसीआईसीआई बैंक में भी आधार बनवाने वालों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed