फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मास्टर प्लान से दूर होगी शहर के जाम की समस्या

मास्टर प्लान से दूर होगी शहर के जाम की समस्या

Fri, 08 Feb 2019 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
मास्टर प्लान से दूर होगी शहर के जाम की समस्या
मास्टर प्लान से दूर होगा शहर का जाम
विज्ञापन

चौक से राजापाल चौराहे तक होगा वनवे
फुटपाथ खाली कराने पर जोर देगा प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर में जाम की समस्या खत्म करने के लिए अब पुलिस विभाग मास्टर प्लान तैयार करने में जुटा है। शहर के उन इलाकों को चिह्नित किया गया है जहां सुबह से शाम तक जाम की समस्या आती है। नगर पालिका और सदर तहसील प्रशासन के साथ मिलकर जाम की दिक्कत को दूर करने के लिए मास्टर प्लान को अमली जामा पहनाया जाएगा। इसके तहत चौक से लेकर राजापाल चौराहे तक वनवे रहेगा। फुटपाथ को खाली कराने के लिए व्यापारियों से भी सहयोग मांगा जाएगा।
पांच किमी के दायरे में सिमटे शहर में हर दिन जाम की समस्या से लोगों को हलाकान होना पड़ रहा है। हर कदम पर लोगों का चलना दूभर हो रहा है। जाम खत्म करने के लिए पुलिस प्रशासन अब नए सिरे से मास्टर प्लान तैयार कर रहा है। इसके लिए यातायात विभाग ने शहर के हर मार्गों की सर्वे रिपोर्ट भी तैयार की है। नई व्यवस्था के तहत चौक से राजापाल चौराहे की ओर आने वाले चार पहिया वाहनों व ई रिक्शा को पूरी तरह से रोकने की तैयारी है। केवल बाइक सवार ही भीतर प्रवेश कर सकेंगे। शहर की सभी सड़कों पर फुटपाथ तक सामान रखने व ठेला और खोमचा वालों को एक तय स्थान तक ही व्यवसाय करने दिया जाएगा। दुकानदारों से भी पुलिस प्रशासन सहयोग लेकर वाहनों को सही तरीके से खड़ा कराने व पटरी पर अतिक्रमण रोकेगा। वाहनों को दुकान के सामने सही तरीके से खड़ा कराने का मसौदा तैयार किया गया है। यातायात प्रशासन की रिपोर्ट को पुलिस अफसर फाइनल टच देने में जुटे हैं।
विज्ञापन

इनसेट--------
इस प्लान से जाम की समस्या रोकने की तैयारी
0 चौक घंटाघर से राजापाल चौराहे की ओर चार पहिया और ईरिक्शा संचालन पर प्रतिबंध
0 पंजाबी मार्केट में तहसील व श्रीराम तिराहे से ईरिक्शा का प्रवेश बंद
0 कपूर चौराहे से लेकर निर्मल तिराहे तक हाईवे के किनारे वाहनों को न खड़ा करना
0 प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर चिलबिला से लेकर भंगवा चुंगी तक पटरी पर दुकानों के सामान रखने पर प्रतिबंध
0 दुकानदार कम से कम वाहनों को दुकान के सामने खड़ा करें
0 दुकानें दुकान के भीतर ही सजाकर रखें
0 व्यापारियों के साथ जाम व अतिक्रमण के मुद्दे पर बातचीत होती रहे
0 कपूर चौराहे से निर्मल तिराहे तक चार पहिया वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित
0 ईरिक्शा संचालन के लिए तय होगा रूट
0 नियमों के उल्लंघन करने पर जुर्माने का प्राविधान

इनसेट-------
इन स्थानों पर लगता है जाम
चौक घंटाघर से जीआईसी तक, पंजाबी मार्केट, हाइवे पर कपूर चौराहे से हादीहाल तक सबसे अधिक जाम की समस्या बनी रहती है। व्यवसायिक संस्थानों पर ठहरने वाले लोग भी हाइवे के किनारे सड़क पर अपने वाहन खड़े कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-------
शहर में जाम की समस्या को देखते हुए मास्टर प्लान तैयार हो रहा है। यातायात विभाग से भी रिपोर्ट मांगी गई थी। जल्द ही इस प्लान को लागू करने के लिए व्यापारियों, तहसील व नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक होगी। ताकि इस प्लान से शहर आने वाले लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।
अवनीश मिश्रा, एएसपी पूर्वी।

पहले भी बने थे प्लान, पर नहीं हो सका अमल
प्रतापगढ़। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पहले भी प्लान बनाए गए थे, लेकिन उन पर अमल नहीं हो सका। जिसके चलते जाम के झाम की समस्या से लोगों का पीछा नहीं छूटा। जाम की समस्या को दूर करने के लिए पूर्व में भी चौक घंटाघर से वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हुए बैरियर लगाए गए। पंजाबी मार्केट में ईरिक्शा व रिक्शा के प्रवेश पर रोक लग गई। ठेला खोमचे वालों को भी दूसरे रूट पर रहने का फरमान दिया गया। चौक से लेकर श्रीराम तिराहे तक दुकानदार व ग्राहकों के वाहनों को सड़क के बीचोंबीच खड़ा किए जाने लगा। जिससे फुटपाथ पर काफी जगह निकल आई थी। पंजाबी मार्केट में भी बाइकों को बीच में खड़ा कराया जाता रहा। इससे दोनों ओर के वाहन निकल जाया करते थे, लेकिन इन नियमों पर अधिक दिनों तक कायम नहीं रहा जा सका। जिसके चलते यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। फिर से शहर आने वाले लोगों को जाम की समस्या से दिक्कत होने लगी। वैसे लोगों का कहना है कि जो यातायात के नियम पूर्व में बने थे। यदि वे कड़ाई से लागू हो जाएं तो जाम की समस्या अपने आप दूर हो जाएगी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। चौक घंटाघर पर बैरियर पर रोकते ही लग्जरी कार सवार लोग पुलिसकर्मियों को अर्दब में लेने लगते हैं। होमगार्ड के स्थान पर पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया जाए।

इनसेट------
व्यापारियों और शहरियों को आना होगा आगे
शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए भले ही प्रशासन चाहे जितना प्रयास कर ले, लेकिन यह तभी संभव है जब आम शहरियों के साथ व्यापारी भी इसके लिए आगे आएं। इधर-उधर खड़े होने वाले वाहनों की रोकथाम के साथ ही दुकानों के बाहर की व्यवस्था दुकानदारों को खुद संभालनी होगी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अवनीश मिश्रा का कहना है कि जाम व अतिक्रमण की समस्या दूर करने के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। नियमों का पालन तो सभी को मिलकर ही करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed