{"_id":"5c029f75bdec2241ac3bc82a","slug":"91543675765-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट गाइड रैली का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट गाइड रैली का रंगारंग आगाज
Updated Sat, 01 Dec 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 0000
स्काउट गाइड रैली का रंगारंग आगाज
डीआईओएस ने बताए स्काउट गाइड के मायने, टीमों ने मार्च पास्ट कर दी सलामी
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देख मंत्रमुग्ध हुए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के राजकीय इंटर कालेज में शनिवार को दो दिवसीय स्काउट गाइड रैली का रंगारंग आगाज हुआ। रैली प्रतिभाग करने आईं टीमों ने तंबू तानकर साहसिक गतिविधियों के साथ ही मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने स्काउट गाइड के मायने समझाए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डा. एसपी यादव ने किया। स्काउट गाइड की टीमों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। डीआईओएस एसपी यादव ने कहा कि स्काउट, गाइड के आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। रैली में प्रतिभाग करने वाले बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। साथ ही इसके माध्यम से बच्चे साथ रहकर विश्व बंधुत्व की भावना सीखते हैं।
जनपदीय संस्था के अध्यक्ष डा. निशाकांत ओझा ने कहा कि स्काउट गाइड के बच्चे भारत के भविष्य हैं। संस्था के जिला सचिव विक्रम प्रताप सिंह ने बताया कि बेसिक और माध्यमिक की कुल 37 टीमें इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि स्काउट गाइड रैली से बच्चों में सेवाभाव पैदा होता है। मंडल स्तर पर चयन के निर्णायक प्रभात कुमार त्रिपाठी व रामचंद्र मिश्र रहे। संचालन रामशिरोमणि सिंह व संजीव शर्मा ने किया। इस अवसर पर संयोजक राजकुमार सिंह, जिला स्काउट गाइड मास्टर बेसिक सुशील कुमार सिंह, प्रभात त्रिपाठी, त्रिलोचन सिंह, डा. विन्ध्याचल सिंह, धीरेंद्र सिंह, डा. सौरभ पंाडेय ने डीआईओएस को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इनसेट-------------
कैंप फायर, कलर पार्टी प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
राजकीय इंटर कालेज में आयेाजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार को कैंप फायर, कलर पार्टी, वर्दी व मार्च पास्ट प्रतियोगिता संपन्न हुई। टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कैंप फायर प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढक़ र एक साहसिक करतब दिखाए।
0000000
निलेश और सर्वेश ने भरा फर्राटा
प्रतापगढ़। जोगापुर में हुई बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालक दौड़ में नीलेश और सर्वेश, बालिका वर्ग में राजनंदिनी और खुशी अव्वल रहीं। ग्रीन और रेड हाउस टीमें बराबरी पर रहीं। दोनों को संयुक्त रूप से विजेता का खिताब दिया गया। बालिका वर्ग की कबड्डी में राधिका की टीम और बालक वर्ग में नीलेश की टीम विजयी रही। लंबी कूद में साहिल, सिद्धार्थ, नीलेश, आकाश, कुश्ती में युवराज, विशाल, मंजीत अव्वल रहे। प्रदीप, साहिस्त्रत्त्बा, रानी, काजल, अखिलेश, अंकित, नेहा, तेजसी, शिवानी, हिमांशु, लवकुश, कोमल, खुशी और रागिनी को सांत्वना पुरस्कार मिला। मिडिल स्कूल की हेडमास्टर कौशल्या यादव और मॉडल स्कूल की हेड मास्टर लक्ष्मी पटेल ने पुरस्कार बांटे। बच्चों को मेडल और शील्ड प्रदान की गई। खेल टीचर राजेश कुमार ने आभार जताया।