फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   नवरात्र पर गंदगी से होकर गुजरेंगे मां के भक्त

नवरात्र पर गंदगी से होकर गुजरेंगे मां के भक्त

Tue, 09 Oct 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र पर गंदगी से होकर गुजरेंगे मां के भक्त
फोटो-
विज्ञापन

नवरात्र पर गंदगी से होकर गुजरेंगे मां के भक्त
एडीएम व पूर्व चेयरमैन से हुई कई बार बातचीत, नहीं बनी सहमति
सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी, जिला प्रशासन ने भी हड़ताल समाप्त करने को लगाई ताकत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बुधवार से शुरू हो रहे नवरात्र पर मां के भक्त गंदगी के बीच से गुजरेंगे। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर के हर मोहल्लों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। एडीएम और पूर्व चेयरमैन से हड़ताली कर्मचारियों की कई राउंड बातचीत हुई लेकिन बात नहीं बनी। जिला प्रशासन ने भी हड़ताल समाप्त कराने में ताकत लगाई, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि प्रदर्शन के दौरान सफाईकर्मी दो गुट में बंटे नजर आए।
इस बार शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मोहल्ले व मां बेल्हा देवी धाम जाने वाले मार्गों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। दो दिनों से चली आ रही कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मंगलवार को सफाईकर्मी नगर पालिका कार्यालय में धरने पर बैठे। कर्मचारियों को समझाने के लिए ईओ नगर पालिका/ अपर जिलाधिकारी मनोज आए। आंदोलित कर्मचारियों से बातचीत की लेकिन बात नहीं बनी। आंदोलित कर्मचारी इस बात की जिद पर अड़े थे कि कर्मचारियों के मानदेय की जीएसटी वापस कराई जाए। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही बकाया मानदेय दिलाया जाए। वर्दी पर्व के पहले उपलब्ध कराया जाए। दोपहर में पूर्व चेयरमैन हरि प्रताप सिंह नगर पालिका पहुंचे। आंदोलित कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्या के निराकरण का भरोसा दिलाया। कर्मचारी जिद पर अड़े थे कि उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण होना चाहिए। जीएसटी के रूप में काटी गई रकम दिलाने की बात कही गई लेकिन कर्मचारी दो माह का मानदेय भी मांगने लगे। कई राउंड में हुई बातचीत बेनतीजा नही। सफाई कर्मचारियों के अध्यक्ष मुकेश वाल्मीकि ने कहा कि जब तक साथी कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

इनसेट-------
रानीगंज से बुलाए गए सफाईकर्मी
नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन आंदोलन खत्म कराने के लिए प्रयासरत दिखा, लेकिन अफसरों का प्रयास सफल नहीं हो सका। रामलीला मैदान की सफाई में कोई दिक्कत न हो। इसके लिए जिलाधिकारी के आदेश पर रानीगंज व दूसरे नगर पंचायतों से सफाई कर्मचारियों को बुलाया गया। जो रामलीला मैदान की सफाई में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एडीआरएम ने डाला डेरा, लेते रहे कार्यों का जायजा
प्रतापगढ़। लखनऊ से आए एडीआरएम मेगा ब्लाक के तहत हो रहे कार्यों का मंगलवार को दिनभर जायजा लेते रहे। रेलट्रैक को दुरुस्त कर नॉन इंटरलॉकिंग सिस्टम से जोडने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिनों पहले नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य देखने आई टीम संतुष्ट नहीं हुई थी। खासकर प्लेटफार्म एक पर दिक्कत दिखाई पड़ी थी। सोमवार को प्रतापगढ़ पहुंचे एडीआरएम काजी मेराज अहमद ने सेफ्टी को लेकर बातचीत की। कार्यों का जायजा लेने के दौरान वह खासे नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि अधिक देर तक मेगा ब्लाक लेकर रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य किया जाए। मंगलवार को वह बराबर कार्र्यो का जायजा लेते हुए मातहतों को आवश्यक निर्देश देते रहे। वैसे उम्मीद है कि बुधवार को काम पूरा हो जाएगा। यदि नहीं होता तो इसे 11 अक्तूबर तक बढ़ाया जा सकता है। पांचवे दिन भी जेल रोड क्रासिंग बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed