फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   8800 vehicle owners have suppressed tax of 44 crores

8800 वाहन 44 करोड़ का टैक्स दबाकर बैठे, अब आरसी जारी होगी

Sun, 20 Mar 2022 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
8800 vehicle owners have suppressed tax of 44 crores
8800 vehicle owners have suppressed tax of 44 crores
तीन साल से उप सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में जिले के 8800 वाहन स्वामियों ने लगभग 44 करोड़ रुपये का टैक्स नहीं जमा किया है। राजस्व का बोझ बढ़ते देख एआरटीओ ने डीएम को पत्र भेजकर आरसी जारी कर वसूली के लिए राजस्व विभाग की मदद मांगी है।
विज्ञापन

उप सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में पंजीकृत शहर से लेकर कुंडा, पट्टी, लालगंज व रानीगंज तहसील के बाजारों में दौड़ लगाने वाले ई-रिक्शा, प्राइवेट बस, मैजिक, टेंपो, स्कूल वाहन, ट्रक व टैक्सी परमिट की कार सहित कुल 8800 वाहनों का टैक्स बीते तीन वर्षों से जमा नहीं हो रहा है। प्रयागराज व लखनऊ के विभागीय अधिकारियों ने राजस्व का बकाया देख जल्द कार्रवाई कर सभी से भुगतान जमा कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बकाएदारों को एआरटीओ कार्यालय की ओर से कई बार नोटिस भेजा गया, लेकिन टैक्स जमा करने के लिए कोई आगे नहीं आया। एआरटीओ और पीटीओ की टीम अभियान चलाकर बकाएदार वाहनों की खोजबीन कर रही है। जनपद के राजमार्गों सहित प्रमुख सड़कों पर एआरटीओ की टीम वाहनों की चेकिंग कर बकाएदार वाहनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई से बचने के लिए एआरटीओ व पीटीओ की टीम अब ओवरलोड वाहनों का चालान कर जुर्माना वसूल रही है, जबकि बगैर सीट बेल्ट के कार चलाने वालों का ई-चालन भी तेजी से किया जा रहा है। फिलहाल बकाएदार वाहनों से वसूली के लिए अब आरसी जारी होने से राजस्व टीम की मदद मिलेगी।

तीन साल से जिले के 8800 वाहनों पर विभाग का 44 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। सभी को कई नोटिस भेजा गया, लेकिन टैक्स जमा करने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। डीएम को पत्र देकर आरसी जारी करने की मांग की गई है।
सुशील कुमार मिश्र, एाआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed