फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   88 thousand robbed from the agent of Bandhan Bank by stalking

तमंचा सटाकर बंधन बैंक के एजेंट से 88 हजार लूटे

Fri, 27 Nov 2020 11:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
88 thousand robbed from the agent of Bandhan Bank by stalking
लूट का शिकार बंधन बैंक का एजेन्ट। - फोटो : PRATAPGARH
कोतवाली क्षेत्र के सदहा गांव के पास स्वयं सहायता समूहों से कैश कलेक्शन कर बाइक से लौट रहे बंधन बैंक के एजेंस को तमंचा सटाकर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने 88 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश उसका मोबाइल, पर्स और टैबलेट भी छीन ले गए। सूचना पर आसपुर देवसरा और पट्टी की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कुंडा थाना क्षेत्र के बलीपुर निवासी दुर्गेंद्र प्रताप सिंह पुत्र बृजेंद्र प्रताप सिंह बंधन बैंक की पट्टी शाखा में एजेंट हैं। शुक्रवार को वह देवसरा क्षेत्र के डाही, दफरा, कबीरपुर व अमरगढ़ गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से रुपये वसूलने गए थे। लौटते समय गौहानी-सदहा मार्ग पर पीछे से आए एक बाइक पर सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। जब तक दुर्गेंद्र कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने तमंचा सटा दिया।
विज्ञापन

इसी बीच एक लुटेरे ने उनके पैर पर डंडे से वार कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद उनके पास से रुपयों से भरा बैग, पर्श, मोबाइल व टैबलेट छीनकर सदहा की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। खबर पाकर पट्टी और आसपुर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्गेंद्र ने बताया कि बैग में कलेक्शन के 82 हजार 700 जबकि पर्स में करीब 5 हजार रुपये थे। पट्टी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

पट्टी कोतवाली के सदहा में बंधन बैंक के एजेन्ट से लूट के बाद मौके पर पीड़ित से पूछताछ करती पुलिस।

पट्टी कोतवाली के सदहा में बंधन बैंक के एजेन्ट से लूट के बाद मौके पर पीड़ित से पूछताछ करती पुलिस।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed